सरकारी नौकरी: नेशनल वॉटर डेवलेपमेंट एजेंसी ने LDC समेत विभिन्न पदों पर निकाली भर्ती, 25 मई तक ऑनलाइन करें अप्लाई

सरकारी नौकरी: नेशनल वॉटर डेवलेपमेंट एजेंसी ने LDC समेत विभिन्न पदों पर निकाली भर्ती, 25 मई तक ऑनलाइन करें अप्लाई


  • Hindi News
  • Career
  • National Water Development Agency Sarkari Naukri | National Water Development Agency LDC, UDC And More Recruitment 2021: 109 Vacancies For LDC, UDC And More Posts, NWDA Notification For Details Like Eligibility, How To Apply

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नेशनल वॉटर डेवलेपमेंट एजेंसी (NWDA) ने LDC, UDC समेत 62 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस 10 मई से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स इन पदों के लिए 25 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान दें कि एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन मोड में एक्सेप्ट किए जाएंगे।

पदों की संख्या – 62 पद

पद संख्या
जूनियर इंजीनियर 16
हिंदी अनुवादक 01
जूनियर लेखा अधिकारी 05
अपर डिवीजन क्लर्क 12
आशुलिपिक ग्रेड – II 05
लोअर डिवीजन क्लर्क 23

योग्यता

इन पदों के लिए आवेदन करने कैंडिडेट्स 12th पास, इंजीनियरिंग डिप्लोमा, ग्रेजुएशन, इंजीनियरिंग डिग्री होल्डर होने चाहिए। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

आयु सीमा

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले की उम्र 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा में छूट और पदानुसार आयु सीमा की जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

जरूरी तारीखें-

  • आवेदन शुरू होने की तारीख- 10 मई
  • आवेदन की आखिरी तारीख- 25 मई

सिलेक्शन प्रोसेस

इन पदों के लिए कैंडिडेट्स का सिलेक्शन मेरिट लिस्ट, कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT), स्किल टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

सैलरी

सिलेक्ट हुए कैंडिडेट्स को हर महीने 19,900 – 1,12,400 रुपए तक की सैलरी दी जाएगी।

एप्लीकेशन फीस

  • Gen/OBC- 840 रुपए
  • SC/ST/PWD/Women- 500 रुपए

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

खबरें और भी हैं…



Source link