IPL 2021: Mumbai Indians के कोच का चौंकाने वाला खुलासा, कहा- बायो बबल में रोक-टोक के खिलाफ थे कुछ भारतीय खिलाड़ी

IPL 2021: Mumbai Indians के कोच का चौंकाने वाला खुलासा, कहा- बायो बबल में रोक-टोक के खिलाफ थे कुछ भारतीय खिलाड़ी


ऑकलैंड: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के फील्डिंग कोच जेम्स पेमेंट (James Pamment) ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. जेम्स पेमेंट का कहना है कि IPL 2021 के दौरान भारत के कुछ सीनियर खिलाड़ियों को बायो बबल में रोक-टोक पसंद नहीं थी. बता दें कि भारत में कोरोना वायरस (Covid 19) के बढ़ते प्रकोप की वजह से IPL 2021 सीजन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया. 

रोक-टोक को नहीं मानते थे भारत के खिलाड़ी

मुंबई इंडियंस के फील्डिंग कोच जेम्स पेमेंट ने कहा, ‘बायो बबल में भारत के कुछ सीनियर खिलाड़ी रोक-टोक को नहीं मानते थे. भारत में किसी ने अपनों को खोया भी था और हम उनसे सीखते भी थे जो कहते थे कि नहीं, हम चाहते हैं कि आईपीएल जारी रहे. हम तो भाग्यशाली लोग थे जो पेशेवर तरीके से अपनी सेवाएं दे रहे थे.’ 

बायो बबल में खिलाड़ी हुए संक्रमित

बता दें कि मुंबई इंडियंस के फील्डिंग कोच जेम्स पेमेंट न्यूजीलैंड पहुंच चुके हैं. बायो बबल में भी बड़ी संख्या में खिलाड़ियों के कोरोना संक्रमित होने के बाद आईपीएल 2021 को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया. आईपीएल 2021 के 60 मैचों में से सिर्फ 29 का ही आयोजन हो पाया है. 

कब होंगे IPL के बचे हुए मैच? 

ऐसी खबरें हैं कि बाकी के 31 मैचों को सितंबर के आखिर में टी-20 वर्ल्ड कप से पहले या नवंबर के बीच में आयोजित किया जा सकता है. बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने साफ कर दिया था कि आईपीएल 2021 के बाकी बचे मैच भारत में नहीं होंगे.





Source link