MP में 9,754 नए केस, 94 मौतें: 50% से ज्यादा रैपिड एंटीजन टेस्ट से पॉजिटिविटी रेट घट का 15% हुआ; राजस्थान में सिर्फ RT-PCR टेस्ट, इसलिए 40% का रिकार्ड

MP में 9,754 नए केस, 94 मौतें: 50% से ज्यादा रैपिड एंटीजन टेस्ट से पॉजिटिविटी रेट घट का 15% हुआ; राजस्थान में सिर्फ RT-PCR टेस्ट, इसलिए 40% का रिकार्ड


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Madhya Pradesh Coronavirus Cases; Rapid Antigen Test Resulted In 15% Decrease In Positivity Rate

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मध्य प्रदेश7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश में पिछले 10 दिन से कोरोना संक्रमितों की संख्या घटती जा रही है। पिछले 24 घंटे में 9,754 नए केस मिले हैं। पॉजिटिविटी रेट भी घट कर 15% हो गया है, जो मई के शुरुआत में 25% तक पहुंच गया था। इसके घटने की मुख्य वजह रैपिड एंटीजन टेस्ट है। 10 मई को 66,016 सैंपल टेस्ट की जांच रिपोर्ट आई। जिसमें से 50% से ज्यादा 33,494 एंटीजन टेस्ट हुए।
कोरोना टेस्ट के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट के नतीजे सबसे भरोसेमंद हैं। इसलिए राजस्थान में एंटीजन रैपिड टेस्ट बंद हैं। यही वजह है कि राजस्थान में पॉजिटिविटी रेट 40% हो गया है। यहां 10 मई को 41,169 सैंपल जांच में 16,487 पॉजिटिव मिले। जबकि राजस्थान की तुलना में मध्य प्रदेश में 24, 847 टेस्ट ज्यादा हुए। यहां पॉजिटिविटी रेट 15% है। इसकी वजह एंटीजन टेस्ट है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन और आईसीएमआर की गाडड लाइन के मुताबिक रैपिड एंटीजन टेस्ट 30% से ज्यादा नहीं होना चाहिए। लेकिन मध्य प्रदेश में पिछले 10 दिन के आंकड़े देखें तो एंटीजन टेस्ट 31 से बढ़कर 50% से तक हो रहे हैं। मध्य प्रदेश में पिछले 10 दिन में अधिकतम सैंपल टेस्ट का रिकार्ड भी है। 5 मई को अब तक सबसे अधिक 68,102 टेस्ट रिपोर्ट में 12,421 सैंपल पॉजिटिव मिले थे। इसमें से 41% से अधिक टेस्ट रैपिड एंटीजन हैं। लेकिन 10 मई को यह 50% से ज्यादा हो गया। जबकि कुल सैंपल की संख्या 5 मई की तुलना में करीब 2 हजार कम थी।
जांच शुल्क कम होने से भी बढ़े एंटीजन टेस्ट
रैपिड एंटीजन टेस्ट प्रमाणिक रूप से ज्यादा भरोसेमंद नहीं माना गया है। यही वजह हे कि एंटीजन टेस्ट के बाद भी लोग RT- पीसीआर टेस्ट करा रहे हैं। जिस कारण टेस्ट का अांकड़ा हर दिन बढ़ता जा रहा है। सरकार ने रैपिड एंटीजन टेस्ट का शुल्क 300 रुपए कर दिया है। ऐसे में जो लोग संक्रमण होने पर जल्द जांच रिपोर्ट के लिए यह टेस्ट करवा रहे हैं। दरअसल, रैपिड एंटीजन टेस्ट स्क्रीनिंग है। कई मरीज इस टेस्ट को करवाने के बाद भी कंफर्म करने के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट करवाते हैं। ऐसे में सैंपल टेस्ट का आंकड़ा बढ़ रहा है। इसके साथ ही दो-दो टेस्ट होने के कारण लैब में वर्क लोड बढ़ रहा है।
कौन-सा टेस्ट सटीक और भरोसेमंद?
कोरोना टेस्ट के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट के नतीजे सबसे भरोसेमंद हैं। हालांकि इसकी रिपोर्ट आने में वक्त लगता है, लेकिन इसे गोल्ड स्टैंडर्ड माना जाता है। इसके अलावा रैपिड एंटीजन टेस्ट (रैट) भी होता है, जिसके नतीजे तुरंत पता चल जाते हैं। अगर रैट रिपोर्ट पॉजिटिव है, तो कोरोना है। अगर रैट रिपोर्ट निगेटिव होने के बावजूद लक्षण दिख रहे हैं, तो आरटी-पीसीआर करवाना ही चाहिए।
प्रदेश में एक्टिव केस 1,11,366 हुए
मध्य प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 1,11,366 पहुंच गई है। हलांकि पॉजिटिविटी रेट घट कर 15% हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इंदौर में 1,651, भोपाल में 1,412, ग्वालियर में 793 और जबलपुर में 542 नए संक्रमित मिले है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 94 मौतें हुई। इसमें से सबसे ज्यादा भोपाल में 9, इंदौर में 8, ग्वालियर में 7 व जबलपुर में 6 लोगों ने कोरोना के कारण जान गवाई।

खबरें और भी हैं…



Source link