- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal Ex Parshad Shahwar Mansoori Says Municipal Corporation Employee Pagal Hai
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नगर निगम के अतिक्रमण अधिकारी नासिर खान के नेतृत्व में नव बहार सब्जी मंडी में कार्यवाही की जा रही है।
- अधिकारी ने कहा कि पहले सरकारी कर्मचारी, फिर मुसलमान
- आरिफ मसूद ने भी कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत की
भोपाल में नगर निगम की अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही से एक पूर्व पार्षद शाहवर मंसूरी इतने खफा हो गए कि उन्होंने फोन पर अधिकारी को पागल तक कह दिया। वह अतिक्रमण के खिलाफ मुहिम चला रहे नासिर खान को मुसलमान होने का हवाले देते हुए मुस्लिम दुकानदारों पर कार्रवाई नहीं करने का दबाव बना रहे थे। हिंदू मुसलमान की टिप्पणी किए जाने पर नासिर ने नेताजी को करारा जवाब दिया। नासिर ने कहा कि वे मुसलमान है, लेकिन पहले सरकारी कर्मचारी है। कार्यवाही नहीं रुकेगी।
फोन पर हुई बातचीत…
मंसूरी : यार नासिर भाई एक बात बताओ… हम लोग कुछ बोल नहीं रहे हैं। विचारे मुसलमान कुछ बोल नहीं रहे हैं। आप भी मुसलमान हो।
नासिर : मैं सरकारी कर्मचारी हूं। मुसलमान भी हूं सरकारी कर्मचारी हूं।
मंसूरी : नहीं-नहीं सरकारी कर्मचारी तो हो। लॉकडाउन से दुकानें खुली नहीं है। आप आ गए और शेड तोड़ने लगे।
नासिर : यह TI साहब से बोलिए और मंडी करोंद शिफ्ट हो गई है। अभी तो और आकर तोडेंगे। और हां हिंदू-मुसलमान वाली बात तो है नहीं। हम सरकारी कर्मचारी हैं। आप जो कह रहे हैं…मुसलमान हैं।
मंसूरी : आप तो पागल हो।
नासिर : आप हिंदू मुसलमान की बात कर रहे हो। कलेक्टर कमिश्नर का आर्डर है। कलेक्टर कमिश्नर से बढ़कर हो क्या? मंसूरी : कौन
नासिर : आप कह रहे हो ना कि मुसलमान हो बनकर तोड़ रहे हो। मुसलमान और हिंदू कर रहे हो। देखो हमसे बात बिल्कुल कायदे में करें। हम आपसे जैसे बात करते हैं अदब से ही बात करना। पागल-वागल नहीं कहना। यह और कहीं करना। बात हम अच्छी बात करते हैं, अच्छा ही जवाब देना।
मंसूरी : वाकई में यार तुम तो पागल हो।
नासिर : मैं पागल वागल नहीं हूं। मैं बता रहा हूं तुम्हारी रिकॉर्डिंग कर ली है।
मंसूरी : रिकॉर्डिंग कर ली है, तो मेरा क्या उखाड़ लोगे।
यह है पूरा मामला
नगर निगम की टीम बीते तीन दिन से नव बहार सब्जी मंडी में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। नव बहार सब्जी मंडी करोंद शिफ्ट हो चुकी है। इसके बाद भी यहां पर अवैध रूप से सब्जी का कारोबार होता है। कर्फ्यू होने के बाद भी यहां दुकानदार कारोबार करते रहे। इसके चलते नगर निगम के अतिक्रमण अमले ने यहां कार्रवाई शुरू की है। प्रशासन की सख्ती कार्यवाही को देखते हुए व्यापारी नेताओं के चक्कर काटने लगे हैं। इसके बाद शाहवर मंसूरी ने धर्म के नाम पर कार्यवाही रोकने की कोशिश की।
आरिफ मसूद ने भी नगर निगम कर्मचारियों की शिकायत की
नवबहार सब्जी मंडी में नगर निगम की अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में अब भोपाल से विधायक आरिफ मसूद भी उतर आए हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि नगर निगम द्वारा की गई तोड़फोड़ की कार्यवाही के संबंध में मंत्री भूपेन्द्र सिंह एवं आयुक्त नगर निगम भोपाल से दूरभाष पर चर्चा कर पत्र लिखकर दोषी कर्मचारियों पर कार्यवाही करने की मांग की है।