इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड को बड़ा आर्थिक नुकसान (फोटो-एएफपी)
नई दिल्ली. कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में जमकर तबाही मचाई है. एक ओर जहां करोड़ों लोगों की जान चली गई है वहीं दूसरी ओर क्रिकेट पर भी इसका गहरा असर पड़ा है. बीसीसीआई, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) को कोविड 19 की वजह से बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है. मंगलवार को इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने खुलासा किया कि कोरोना की वजह से उसे एक साल में 16.1 मिलियन पाउंड यानि 167 करोड़ रुपये का भारी नुकसान हुआ है. यही नहीं साल 2016 में ईसीबी ने ऐलान किया था कि उसके पास 70 मिलियन पाउंड हैं लेकिन अब ये घटकर महज 2.2 मिलियन पाउंड रह गई है. ईसीबी ने बताया कि उसे खाली स्टेडियम में मैच होने की वजह से बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है. खाली स्टेडियम में पूरे साल मैच आयोजित करने की वजह से इंग्लैंड को 100 मिलियन पाउंड का नुकसान हुआ. ईसीबी को डर था कि अगर साल 2020 में एक भी मैच नहीं हुआ तो उसे 380 मिलियन पाउंड का नुकसान झेलना पड़ेगा. लेकिन बायो सिक्योर बबल के चलते ये नुकसान थोड़ा कम हुआ.
ईसीबी के सामने कड़ी चुनौतियां इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के मुख्य वित्तीय अधिकारी स्कॉट स्मिथ ने बताया कि ये साल भी चुनौतियों से भरा है. उन्होंने कहा, ‘इंटरनेशनल क्रिकेट होने और सही फैसला लेने की वजह से ईसीबी को और ज्यादा नुकसान हो सकता था. आगे भी अनिश्चितता का दौर जारी रहेगा. हमे उम्मीद है कि आने वाली गर्मियों में हर क्रिकेट मैच हो पाएगा. अगले हफ्ते से लोग स्टेडियम में आ पाएंगे और ईसीबी की कमाई हो पाएगी.’ ईसीबी की रिपोर्ट के मुताबिक उसका राजस्व 207 मिलियन पाउंड से गिरकर महज 21 मिलियन पाउंड रह गया है. द हंड्रेड के आयोजन में देरी और खाली स्टेडियम में होने वाले मैच इसकी मुख्य वजह रहे हैं.
यह भी पढ़ें: श्रीलंका दौरे पर 3 वनडे और 3 टी20 मैच खेलेगी टीम इंडिया, जानिये सीरीज का कार्यक्रम बता दें दुनिया का सबसे अमीर बोर्ड बीसीसीआई भी बड़े आर्थिक संकट में फंसा हुआ है. हाल ही में आईपीएल 2021 महज 29 मैचों के चलते स्थगित करना पड़ा. अगर ये मैच नहीं हो पाए तो बीसीसीआई को 25 करोड़ तक का नुकसान हो सकता है.