इंदौर में सांसों को बचाने की कोशिश जारी: वायसेना का विमान दो खाली टैंकर लेकर जामनगर के लिए उड़ा, 60 टन ऑक्सीजन लेकर सड़क मार्ग से आएंगे टैंकर

इंदौर में सांसों को बचाने की कोशिश जारी: वायसेना का विमान दो खाली टैंकर लेकर जामनगर के लिए उड़ा, 60 टन ऑक्सीजन लेकर सड़क मार्ग से आएंगे टैंकर


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Indore Coronavirus; Oxygen Cylinders Delivered To Devi Ahilyabai Holkar International Airport

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौरएक मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अलसुबह वाय सेना का विमान दो टैंकर लेकर जामनगर के लिए रवाना हुआ।

इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से बुधवार अलसुबह वायसेना का सी-17 विमान 60 टन क्षमता वाले दो खाली टैंकर लेकर जाम नगर के लिए रवाना हुआ। एयरपोर्ट प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार करीब सुबह चार बजे सेना का मालवाहक विमान सी-17 आगरा से इंदौर आया। यहां से 60 टन क्षमता वाले दो खाली टैंकर लेकर सुबह साढ़े पांच बजे गुजरात के जामनगर के लिए रवाना हुआ। वहां से टैंकर सड़क मार्ग से ऑक्सीजन लेकर इंदौर आएंगे।

लगातार ऑक्सीजन के आने और उत्पादन बढ़ने से अस्पतालों में ऑक्सीजन की स्थिति दिनोदिन सुधरती जा रही है। ऑक्सीजन की सप्लाय भी पिछले 8 से 10 दिनों में 20 से 25 टन तक बढ़ी है। शहर में प्रतिदिन औसत सवा सौ टन के करीब आक्सीजन आ रही है। यानी जरूरत के हिसाब से ऑक्सीजन की सप्लाई करीब-करीब होने लगी है। 25 अप्रैल तक शहर में 90 से 100 टन तक ऑक्सीजन आ रही थी, वहीं डिमांड 110 टन की थी। लेकिन बढ़ते संक्रमण के कारण आईसीयू और आक्सीजन बैड की डिमांड ने आक्सीजन की डिमांड भी बढ़ा दी है। शहर के अस्पताल संचालक भी अब यह मान रहे हैं कि पहले जैसी स्थिति ऑक्सजीन की कमी की अब नहीं है।

बता दें कि हाईकोर्ट में लगी याचिका पर 23 अप्रैल को जो स्टेटस ऑक्सीजन का सामने आया था, उसमें प्रतिदिन 75 से 80 टन ही ऑक्सीजन मिलना बताई गई थी, जो जरूरत से 23 से 25 प्रतिशत कम थी। अब यह कमी मात्र करीब-करीब पूरी होने लगी है।

खबरें और भी हैं…



Source link