केविन पीटरसन ने खिलाड़ियों को आईपीएल खेलने तरकीब बताई, इंग्लिश बोर्ड भी कुछ नहीं कर सकेगा

केविन पीटरसन ने खिलाड़ियों को आईपीएल खेलने तरकीब बताई, इंग्लिश बोर्ड भी कुछ नहीं कर सकेगा


केविन पीटरसन भी आईपीएल में खेल चुके हैं. (केविन पीटरसन इंस्टाग्राम)

आईपीएल 2021 (IPL 2021) के बचे मैच सितंबर में होने की संभावना है. लेकिन इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने बचे 31 मुकाबलों के लिए इंग्लिश खिलाड़ियों के उपलब्ध रहने पर असमर्थता जाहिर कर दी है. इस दौरान टीम को इंटरनेशनल मुकाबले खेलने हैं.

नई दिल्ली. आईपीएल 2021 (IPL 2021) के मौजूदा सीजन को कोरोना के कारण स्थगित कर दिया है. 60 में से सिर्फ 29 मुकाबले हुए हैं. बीसीसीआई सितंबर में बचे 31 मैच कराने की योजना पर काम का रहा है. इस बीच इंग्लिश एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने कहा था कि इंटरनेशनल सीरीज होने के कारण उनके खिलाड़ियों का बचे मैच में खेलना संदिग्ध है. कई और देशों ने भी असमर्थता जाहिर की है. ईसीबी के बयान पर इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) ने जोदार पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिर ईसीबी अपने खिलाड़ियाें को आईपीएल के बचे मुकाबले नहीं खेलने के मामले को कैसे सुलझाता है, अगर बचे हुए मुकाबले होते हैं. उन्हाेंने कहा कि जब मैं इनके खिलाफ था तो मैं अकेला था, लेकिन इस बार सभी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं. यदि वे एक साथ खड़े हाेते हैं तो वे आईपीएल में खेल सकते हैं.

ऑयन मॉर्गन तो केकेआर के कप्तान हैंइंग्लैंड के सभी बड़े खिलाड़ी बेन स्टोक्स से लेकर ऑयर्न मॉर्गन तक आईपीएल में खेलते हैं. इसके अलावा जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर जैसे अन्य खिलाड़ी भी टी20 लीग में खेल रहे हैं. माॅर्गन तो कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान हैं. इन खिलाड़ियों को लीग से करोड़ों रुपए की कमाई होती है. कई काउंटी टीमों ने सितंबर में आईपीएल के बचे मुकाबले कराने का प्रस्ताव दिया है. यह भी पढ़ें: राशिद खान ने क्यों कहा- बच्चे की हत्या सबसे बड़ा अपराध, अफगानिस्तान की भी याद दिलाई न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों के भी खेलने की संभावना कम
इंग्लैंड के अलावा न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों के भी खेलने पर आशंका है. सितंबर में म पाकिस्तान के खिलाफ यूएई में सीरीज खेलेगी, जिस वजह से सनराइजर्स हैदराबाद के नए कप्तान केन विलियमसन, मुंबई इंडियंस के स्टार गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट सहित कई कीवी खिलाड़ी आईपीएल में नजर नहीं आएंगे. न्यूजीलैंड को सितंबर में पाकिस्तान के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है. यह सीरीज फ्यूचर टूर प्रोग्राम का हिस्सा है, जिसे रद्द या स्‍थगित नहीं किया जा सकता.









Source link