- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- 6 Special Trains Operating On Different Routes From Jabalpur Canceled, Travel To Lucknow Including Rewa Intercity Will Be Difficult
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जबलपुर से संचालित 6 स्पेशल ट्रेनों का संचालन आगामी आदेश तक रेलवे ने किया निरस्त।
कोरोना के दूसरी लहर और तीसरी लहर की आशंका के बीच लॉकडाउन को लेकर लगातार सख्ती का असर अब रेलवे के संचालन में भी दिखने लगा है। रेलवे ने जबलपुर से संचालित रीवा इंटरसिटी, चित्रकूट सहित आधा दर्ज ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया है।
जबलपुर रेल मंडल के मुताबिक कोविड 19 के चलते पश्चिम मध्य रेल मंडल जबलपुर से चल रही ट्रेनों में यात्री संख्या में भारी कमी देखी जा रही है। यात्रियों की कमी के चलते छह ट्रेनों के संचालन में भारी घाटा आ रहा था। इस कारण इन ट्रेनों को आगामी आदेश तक निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।
जबलपुर से संचालिन निरस्त होने वाली ट्रेनें
- गाड़ी संख्या 02290-रीवा-जबलपुर इंटरसिटी 13 मई से
- गाड़ी संख्या 02289-जबलपुर-रीवा इन्टरसिटी 13 मई से
- गाड़ी संख्या 02292 जबलपुर इंदौर ओवरनाइट एक्सप्रेस 13 मई से
- गाड़ी संख्या 02291 इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस 14 मई से
- गाड़ी संख्या 05205 लखनऊ-जबलपुर एक्सप्रेस 13 मई से
- गाड़ी संख्या 05206 जबलपुर -लखनऊ एक्सप्रेस 14 मई से
- गाड़ी संख्या 02191 जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस 12 मई से
- गाड़ी संख्या 02192 हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस 13 मई से
- गाड़ी संख्या 01651 जबलपुर-सिंगरौली इन्टरसिटी 13 मई से
- गाड़ी संख्या 01652 सिंगरौली-जबलपुर इन्टरसिटी 14 मई से
- गाड़ी संख्या 01265 जबलपुर-अम्बिकापुर इन्टरसिटी 13 मई से
- गाड़ी संख्या 01266 अम्बिकापुर-जबलपुर इन्टरसिटी 14 मई से