बेटी के जन्मदिन पर परिवार सहित नर्मदा किनारे प्रह्लाद पटेल
Bhopal. प्रह्लाद पटेल (Prahlad patel) कोरोना संकटकाल में अपने संसदीय क्षेत्र दमोह भी नहीं पहुंचे थे. सांसद के ना पहुंचने से नाराज लोगों ने पूरे संसदीय क्षेत्र में उनके लापता होने के पोस्टर लगा दिये थे.
बेटी के जन्मदिन पर नर्मदा पूजा कोरोना की दूसरी लहर ने पूरे देश में तबाही मचा रखी है. लॉकडाउन है और लोगों के घर से बाहर निकलने पर रोक है. इसी बीच केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल पूरे परिवार के साथ बेटी का जन्मदिन मनाने जोबट जिले के ककराना घाट पहुंचे. घाट पर श्रीफल अर्पित कर पूरे परिवार के साथ मां नर्मदा का आशीर्वाद लिया. कोरोना संकट के दौर में भी अधिकारी उनकी आवभगत में लगे हुए थे.संसदीय क्षेत्र में सांसद के लापता होने के पोस्टर प्रह्लाद पटेल कोरोना संकटकाल में अपने संसदीय क्षेत्र दमोह भी नहीं पहुंचे थे. सांसद के ना पहुंचने से नाराज लोगों ने पूरे संसदीय क्षेत्र में उनके लापता होने के पोस्टर लगा दिये थे. लोगों ने कहा कि जिस वक्त सांसद की सबसे ज्यादा जरूरत है उस वक्त वो क्षेत्र से लापता हैं. पोस्टर चस्पा होने के 2 दिन बाद सांसद केवल एक बार ही अपने संसदीय क्षेत्र में पहुंचे थे.
बिगड़े बोल मरीजों के परिवार की समस्याएं सुनने पर प्रह्लाद पटेल के बिगड़े बोल सामने आए थे. ऑक्सीजन न मिलने की शिकायत करने पर उनहोंने मरीज के परिजन को दो चांटे लगाने की बात भी कही थी. अब तक केंद्रीय मंत्री अपने संसदीय क्षेत्र में मरीजों के बीच समस्याएं सुनने के लिए बमुश्किल एक बार ही नजर आए हैं.