जन संकल्प से हारेगा कोरोना: सात हॉस्पिटल ने भर्ती से इंकार किया चरक में 15 दिन में कोरोना काे हराया

जन संकल्प से हारेगा कोरोना: सात हॉस्पिटल ने भर्ती से इंकार किया चरक में 15 दिन में कोरोना काे हराया


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उज्जैन3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

राजस्थान से आए मरीज को शहर के सात प्राइवेट अस्पतालों ने ऑक्सीजन बेड उपलब्ध नहीं होने से भर्ती करने से इंकार कर दिया था। परिवार के लोग मरीज को लेकर यहां-वहां भटकते रहे। उसके बाद वे मरीज को चरक अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां उसे छठीं मंजिल पर भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। मरीज कोविड पॉजिटिव था और उसकी हालत गंभीर थी।

कोविड सेंटर चरक अस्पताल में संक्रमित मरीजों को चिकित्सा सेवाएं देने में जुटे डॉ. योगेश शाक्य ने बताया 15 दिन पहले जगदीश विश्वकर्मा उम्र 23 साल निवासी झालावाड़ को चरक में भर्ती किया था। मरीज का ऑक्सीजन लेवल 70 था, उसका तत्काल इलाज शुरू किया गया। समय पर उसे रेमडेसिविर इंजेक्शन लगवाएं।

अब वह स्वस्थ्य है, उसे मंगलवार को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया। मरीज का कहना है कि चरक में बेहतर ट्रीटमेंट से उसके स्वास्थ्य में सुधार आया। लोग सावधानी बरते और समय पर कोविड टेस्ट करवाएं। समय पर जांच और इलाज करवाने से स्वस्थ्य हो सकते हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link