- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhind
- Drizzle Occurred After The Strong Wind, Then Rainbow Appeared On The Sky, People Imprisoned In Mobile
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भिंड5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
फाइल इमेज।
- दिनभर मौसम में होता रहा बदलाव
जिले में बुधवार को दिनभर मौसम करवट बदलता रहा। कभी तेज धूप, तो कभी धूल भरी आंधी, तो कभी बूंदाबांदी। इस बदलते मौसम के बीच शाम के समय आसमान पर इंद्रधनुष का नजारा दिखा। आसमान पर इंद्रधनुष को देख लोगों के मन उत्साहित हो गया। जिले वासियों ने छतों पर चढ़कर इंद्रधनुष के नजारे को मोबाइल में कैद किया।
बीते दिनों से जिले में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। यह मौसम स्थाई न होकर हर रोज बदल रहा है। बुधवार की सुबह तेज धूप निकली। यह धूप दोपहर दो बजे तक लोगों को परेशान करती रही। तेज धूप और गर्म हवाएं की वजह से लोग घरों में दुबके रहे। इस दौरान कोई भी बिना कूलर पंखा व एसी के नहीं रह सका। दोपहर दो बजे बाद मौसम ने एक बार फिर से अपने मिजाज में बदलाव किया। धीरे-धीरे हवाएं तेज हो गई। दोपहर तीन बजे तक जिले के कई हिस्सों में धूल भरी आंधी आई। यह हवा की गति करीब 25 किलोमीटर प्रतिघंटे रही।
इसके बाद हल्की-हल्की बूंदाबांदी, उमरी, रौन, मिहोना, आलमपुर लहार में हुई। बूंदाबांदी के थमते ही आसमान पर इंद्रधनुष दिखा। बूंदाबांदी के बाद तपिश थमी और मौसम सुहाना हुआ तो लोग, शाम पांच बजे कूलर-पंखे से दूर होकर घरों के आंगन व छतों पर जा पहुंचे। इसी समय इंद्रधनुष को देखकर लोगों का मन रोमांचित हो उठा।

आसमान पर रेनबो का नजर।
मौसम विभाग के मुताबिक भिंड का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा और वहीं, न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज हवा की गति 25 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज होना दर्शाया है।