राशिद खान ने क्यों कहा- बच्चे की हत्या सबसे बड़ा अपराध, अफगानिस्तान की भी याद दिलाई

राशिद खान ने क्यों कहा- बच्चे की हत्या सबसे बड़ा अपराध, अफगानिस्तान की भी याद दिलाई


राशिद खान आईपीएल में हैदराबाद की ओर से खेलते हैं. (Rashid Khan twitter)

अफगानिस्तान के क्रिकेटर राशिद खान (Rashid Khan) ने इजरायल और फिलिस्तीन के बीच चल रहे युद्ध को लेकर बड़ी बात कही है. उन्होंने फिलिस्तीन के साथ अफगानिस्तान की भी याद दिलाई है.

नई दिल्ली. अफगानिस्तान के सीनियर क्रिकेटर राशिद खान (Rashid Khan) इजरायल और फिलिस्तीन के बीच चल रहे युद्ध को लेकर बड़ी बात कही है. दोनों तरफ से लगातार हमले किए जा रहे हैं. इस लड़ाई में अब तक कई लोग अपनी जान गंवा चुके है. दुनिया के सभी बड़े देशों ने दोनों से शांति की अपील करते हुए युद्ध जल्द से जल्द बंद करने को कहा है. लेकिन अब तक दोनों देश की ओर इसे लेकर कोई बयान नहीं आया है. राशिद खान ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘एक एथलीट के तौर पर जो दुनिया के सभी देश में खेलता है, मैं चाहता हूं कि दुनिया युद्ध से बाहर आ जाए.’ उन्होंने आगे कहा कि मैं अफगानिस्तान और फिलिस्तीन में हो रही बच्चों की हत्याओं को नहीं देख सकता. बच्चे की हत्या करना दुनिया का सबसे बड़ा अपराध है. मैं चाहता हूं कि बच्चे चिड़ियों की आवाज से उठें ना कि बम की आवाज से. अफगानिस्तान में भी लगातार आतंकियों के हमने होते रहते हैं.

कई छात्रों की अफगानिस्तान में हुई थी मौतपिछले शनिवार को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के पश्चिमी हिस्से में एक स्कूल के नजदीक हुए बम धमाके में 50 से अधिक लोगों की मौत हुई थी. इसमें कई युवा विद्यार्थी शामिल हैं. काबुल उस वक्त से हाई अलर्ट पर था, जब से अमेरिका ने एलान किया था कि वो अपने ट्रूप्स को 11 सितंबर तक वापस बुलाने की योजना बना रहा है. अफगानिस्तान गृहयुद्ध से जूझ रहा है. यह भी पढ़ें: शुभमन गिल को टी20 वर्ल्ड कप से ज्यादा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पसंद, बड़ी वजह आई सामने उमर अकमल ने इजरायल को आतंकी देश कहा
इससे पहले पाकिस्तान के क्रिकेटर उमर अकमल ने इजरायल को आतंकी देश कहा था. उन्होंने कहा कि फिलिस्तीन तुम अकेले नहीं हो, हर मुस्लिम तुम्हारे साथ है. इजरायल तुम एक आतंकवादी देश हो, फिलिस्तीन के मुसलमानों को मारना बंद करो. उमर अ‍कमल ने कहा कि तथाकथित मानवाधिकार के चैंपियन अब कहां हैं. दुनिया भर के मुस्लिम देश इस युद्ध के लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं.









Source link