Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मुरैना12 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
अपनी कार से किताबें बांटते अनि
- अपनी कार से गांव-गांव जाकर किताबें बांट रहे बच्चों को
- वाट्स एप नंबर एकत्रित कर रहे, जिससे पढ़ा सकें मोबाइल द्वारा
मुरैना(पोरसा)। लाॅकडाउन में स्कूल बंद है। ऐसे में बच्चे पढ़ नहीं पा रहे हैं। कहीं उनका भविष्य खराब न हो जाए। यह सोचकर अनिल उपाध्याय बच्चों को नि:शुल्क किताबें बांट रहे हैं। वह वाट्सएप नंबर एकत्रित कर रहे हैं, जिससे बच्चों को मोबाइल के माध्यम से शिक्षित किया जा सके। प्रतिज्ञा समाज सेवा कल्याण समिति के अध्यक्ष अनिल उपाध्याय समूचे ब्लॉक में कोरोना से बचाव के उपाय बता रहे हैं। अपनी कार से वे हर दिन गांव गांव जाकर युवा वर्ग व बच्चों को किताबें निशुल्क बांट रहे हैं। उनका कहना है कि लॉकडाउन कही बच्चों के शिक्षा के स्तर को न बिगाड़ दे।
अनिल उपाध्याय की कार
पिछले वर्ष से बिगड़ना शुरु हुआ शिक्षा का स्तर
अनिल उपाध्याय का मानना है कि गत मार्च 2020 से बच्चों का शिक्षा का स्तर बिगड़ता चला जा रहा है। इसको भी जिंदा रखना बेहद जरूरी है। सभी बच्चे जो पढ़ लिख चुके थे । वह शिक्षा को भूल जाएंगे। शिक्षा की अलख जगाना बेहद जरूरी है। अपने स्थानीय शंकरपुरा गांव रहकर गांव-गांव जाकर बच्चों को शिक्षित कर रहे हैं। उनकी इस टीम में उनके साथ बंटी शर्मा, सुनील शर्मा, धर्मेंद्र सिंह तोमर, राधवेंद्र सिंह तोमर, सुरेश सिंह तोमर,कल्लू शर्मा, वासुदेव सिंह तोमर, आशीष कुमार शर्मा, आदि लोग शामिल हैं।