नई दिल्ली: क्रिकेट जगत पर कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर जारी है, कुछ दिनों पहले भारतीय गेंदबाज चेतन सकारिया (Chetan Sakariya) और पीयूष चावला (Piyush Chawla) के पिता का इस खतरनाक महामारी की वजह से निधन हो गया था. अब टीम इंडिया (Team India) के पूर्व क्रिकेटर आरपी सिंह (RP Singh) पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.
ट्विटर के जरिए बताई बुरी खबर
आरपी सिंह (RP Singh) ने ट्विटर पर लिखा, ‘बेहद दुख के साथ मुझे ये बताना पड़ रहा है कि मेरे पिता शिव प्रसाद सिंह (Shiv Prasad Singh) का निधन हो गया है. 12 मई को कोविड की वजह से स्वर्गवास हो गया है. मैं आपसे गुजारिश करता हूं कि अपनी दुआओं में मेरे पिता को जरूर याद रखें.’
It is with deepest grief and sadness we inform the passing away of my father, Mr Shiv Prasad Singh. He left for his heavenly abode on 12th May after suffering from Covid. We request you to keep my beloved father in your thoughts and prayers. RIP Papa. ॐ नमः शिवाय
— R P Singh रुद्र प्रताप सिंह (@rpsingh) May 12, 2021
भारत कोरोना का कहर
भारत को कोरोना वायरस (Coronavirus in India) की दूसरी लहर से मची तबाही का सामना करना पड़ रहा है. पिछले कुछ वक्त से रोजाना संक्रमण के 4 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं. जरूरी दवाओं और आक्सीजन (Oxygen) की कमी से यह संकट और बढ़ गया है. इसकी वजह हर दिन हजारों लोग अपनी जान भी गंवा रहे हैं.