कोविड केयर सेंटरों की स्थिति: प्रशासन अकादमी में सबसे ज्यादा 60 पेशेंट, सबसे कम विद्या विहार में, यहां सिर्फ एक

कोविड केयर सेंटरों की स्थिति: प्रशासन अकादमी में सबसे ज्यादा 60 पेशेंट, सबसे कम विद्या विहार में, यहां सिर्फ एक


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • The Highest Number Of 60 Patients In The Academy Of Administration, The Lowest In Vidya Vihar, Only One Here

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपालएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

प्रशासन अकादमी में योगा करते पेशेंट।

शहर में चल रहे कोविड केयर सेंटरों में ए-सिम्टोमेटिक मरीजों को रखे जाने का सिलसिला जारी है। ऐसे 8 सेंटर बनाए जा चुके हैं। इनमें से सबसे ज्यादा 60 पेशेंट प्रशासन अकादमी स्थित 150 बेड वाले नर्मदा सेंटर में हैं। वहीं, सबसे कम एक बैरसिया रोड स्थित विद्या विहार स्कूल सेंटर में है। वहीं, लाल परेड ग्राउंड सेवा केंद्र में 10 पेशेंट हैं।
नर्मदा कोविड सेंटर; प्रशासन अकादमी में खुले सेंटर को एक पखवाड़ा हो गया है। संचालक डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि यहां अधिकतम 108 पेशेंट भर्ती हो चुके हैं। हर दिन कुछ पेशेंट ठीक हो कर चले जाते हैं। बुधवार को इस 150 बेडेड सेंटर में 60 पेशेंट थे। यहां खाने-पीने से लेकर मुफ्त में दवाईयां आदि उपलब्ध हैं। योग, ध्यान भी कराया जाता है।

सागर कोविड सेंटर; रातीबड़ स्थित 300 बेडेड सेंटर में अभी 20 पेशेंट हैं। इसका संचालन भी पिछले महीने से शुरू हुआ था। अब तक कई पेशेंट ठीक होकर जा चुके हैं। सागर ग्रुप के प्रवक्ता नितेश तलवार ने बताया कि इस सेंटर को 500 बेडेड तक विस्तारित करने की योजना है। मरीजों के आवागमन के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था है।

माधव सेवा केंद्र : लाल परेड स्थित माधव कोविड केयर सेवा केंद्र तीन दिन पहले ही शुरू हुआ है। फिलहाल 10 पेशेंट हैं। सेंटर का संचालन कर रहे जिला भाजपाध्यक्ष सुमित पचौरी ने बताया कि यहां सिर्फ एसिम्टोमैटिक पेशेंट को ही भर्ती कर रहे हैं। यहां 1000 की क्षमता है।

रेल आइसोलेशन कोच; भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-6 पर 22 कोच को रेल प्रशासन ने आइसोलेशन कोच में तब्दील किया है। 25 अप्रैल को शुरुआत हुई थी। बुधवार को मात्र 9 ही पेशेंट बचे थे। अधिकतम पेशेंट की संख्या 21 तक रह चुकी है। हर कोच में गंभीर मरीज के लिए दो-दो ऑक्सीजन सिलेंडर है।

खुशीलाल केयर सेंटर; खुशीलाल कोविड केयर सेंटर 100 बेडेड है। 40 पेशेंट इसमें भर्ती हो चुके हैं। लेकिन वे लगातार डिस्चार्ज होते गए और संख्या कम होती गई। अभी इसमें पांच पेशेंट हैं। इस सेंटर की नोडल अधिकारी डॉ. अंजू गुप्ता ने बताया कि इसमें पेशेंट के लिए खान-पान से लेकर योग, ध्यान आदि की व्यवस्था है।

थ्री-ईएमई कोविड केयर सेंटर: बैरागढ़ स्थित थ्री- ईएमई सेंटर में सेना ने पहली बार कोविड केयर सेंटर बनाया है। यहां कुल 150 बेड हैं, जहां कोरोना के ए-सिम्टेमेटिक पेशेंट को भर्ती किया जा सकता है। इसमें 40 बेड बच्चों व महिलाओं के लिए रिजर्व हैं।

विद्या विहार सेंटर; बैरसिया रोड पर विद्या विहार स्कूल में स्थित कोविड केयर सेंटर 15 बेडेड है। समन्वयक अर्जुन सिंह ने बताया कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह में बनाए गए इस सेंटर में 12 पेशेंट हो गए थे। यहां एक को छोड़कर अन्य डिस्चार्ज हो गए।

पुलिस कोविड केयर सेंटर; जहांगीराबाद स्थित ऑक्सीजन की सुविधा वाले 16 बेड वाला सेंटर है। अभी यहां कुल छह पेशेंट हैं। सेंटर प्रभारी विकास पुरोहित का कहना है कि मरीज को कोई समस्या न हो, इसलिए एंबुलेंस सहित अन्य व्यवस्थाएं भी की हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link