गावस्कर ने की पंत की तारीफ: पूर्व क्रिकेटर ने कहा- भविष्य में पंत एक शानदार कप्तान बन सकते हैं, उनमें मैच जीतने की भूख है

गावस्कर ने की पंत की तारीफ: पूर्व क्रिकेटर ने कहा- भविष्य में पंत एक शानदार कप्तान बन सकते हैं, उनमें मैच जीतने की भूख है


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मुंबई24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गावस्कर ने IPL में ऋषभ पंत की कप्तानी की तारीफ की है और उन्हें भविष्य में भारतीय टीम का कप्तान बताया है। (फाइल फोटो)

पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर सुनील गावस्कर ने IPL में ऋषभ पंत की कप्तानी की तारीफ की है और उन्हें भविष्य में भारतीय टीम का कप्तान बताया है। पंत को IPL के 14वें सीजन में नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर की जगह पर कप्तानी सौंपी गई थी। अय्यर को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के आखिरी वनडे मैच में चोट लग गई थी। जिसकी वजह से वे IPL नहीं खेल सके।

गावस्कर ने स्पोर्ट्स स्टार में लिखे कॉलम में कहा है कि युवा विकेटकीपर बल्लेबाज पंत के अंदर मैच जीतने की ललक नजर आई। पंत की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन किया। छठे मैच तक यह देखा जा सकता था कि वे कप्तानी पर सवाल पूछे जाने से थक चुके थे। हर प्रजेंटर मैच खत्म होने के बाद उनकी कप्तानी को लेकर ही सवाल कर रहे थे। मुझे उनमें मैच जीतने का जज्बा दिखा। उन्हें अगर नेचुरल रूप से आगे बढ़ने दिया जाए तो वे भविष्य में बेहतर कप्तान साबित हो सकते हैं।

कंधे की चोट की वजह से अय्यर नहीं खेल सके
श्रेयस अय्यर पिछले दो सालों से दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर रहे हैं। यूएई में हुए पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहली बार अय्यर की कप्तानी में फाइनल में पहुंची थी। हालांकि फाइनल में मुंबई इंडियंस से हार का सामना करना पड़ा और टीम उपविजेता रही। अय्यर कंधे में चोट की वजह से IPL 2021 से बाहर हो गए थे। जिसके बाद पंत को टीम की कप्तानी सौंपी गई।

पंत की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स पॉइंट टेबल में टॉप पर
IPL के 14वें सीजन को कोरोना के मामले आने के बाद बीच सेशन में ही रोकना पड़ा। तब तक 60 मैचों में से 29 मैच हो चुके थे। दिल्ली कैपिटल्स 8 मैचों के बाद पॉइंट टेबल में टॉप पर थी। दिल्ली ने 8 मैचों में से 6 मैच जीते थे, जबकि दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।

पंत ने 35.50 की औसत से बनाए रन
पहली बार IPL में कप्तानी कर ऋषभ पंत की आईपीएल 14 में प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 8 पारियों में 35.50 की औसत से 213 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 131.48 था।

खबरें और भी हैं…



Source link