निगम का सेटलमेंट: धूल से सनी सड़कों का सालों बाद डामरीकरण किया, दूसरे दिन से उखड़ने लगी; हाथ लगाने पर निकल रही गिट्टी

निगम का सेटलमेंट: धूल से सनी सड़कों का सालों बाद डामरीकरण किया, दूसरे दिन से उखड़ने लगी; हाथ लगाने पर निकल रही गिट्टी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Khandwa
  • After Years, The Dust soaked Roads Had Been Demolished, Crumbling From The Second Day Onwards; Ballast On Hand

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

खंडवा13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इस तरह सड़क से उखड़ने लगी डामर

एमपीईबी के बिजली तारों की तरह अब नगर निगम ने शहरी क्षेत्र में सड़कों का प्री-मानसून मेंटेनेंस शुरू कराया है। सालों से धूल खा रही सड़कों का डामरीकरण कार्य शुरू तो किया लेकिन दूसरे दिन ही डामर उखड़ने लग गई है। हाथ लगाने पर बाहर गिट्टी तक निकल रही। यह सब नगर निगम व संबंधित ठेकेदार की मिलीभगत से हो रहा है। मामले में जिम्मेदार कुछ भी कहने से बच रहे है।

गिट्‌टी के एक इंच पर ऊपर डली डामर

गिट्‌टी के एक इंच पर ऊपर डली डामर

नगर निगम ने बुधवार को पड़ावा स्थित हनुमान मंदिर के पीछे गर्ल्स कॉलेज मार्ग पर दो टूकड़ों में अधूरी सड़कों का डामरीकरण किया। यह सड़कें सालों से धूल खा रही थी। डामरीकरण के साथ सड़क पर रोलर चलाया गया। लेकिन गुरुवार को जैसे ही उस पर वाहन निकलने लगे तो सड़क उखड़ने लग गई।

खबरें और भी हैं…



Source link