- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Before The Corona Curfew, 7 Lakh Eggs Were Consumed Daily, Now Only 4 Lakhs Are Being Consumed, The Turnover Of 2 Crores Is Affected.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपालएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
- अस्पतालों में तो मरीजों को आसानी से मिल रहे अंडे, लेेकिन आम लोगों को नहीं मिल पा रहे
कोरोना मरीजों और इस संक्रमण से रिकवर हुए लोगों के लिए अंडा प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स है। इसके अलावा इसमें विटामिन ए, विटामिन बी 12 भी होता है। लेकिन काेरोना कर्फ्यू के कारण पोल्ट्री व्यवसाय प्रभावित हुआ है। शहर में पिछले एक महीने से अंडे की दुकानें बंद हैं। आम दिनों में करीब सात लाख अंडों की खपत होती है, लेकिन अब यह आंकड़ा 4 लाख पर ही पहुंच पाया है।
इससे रोजाना अंडे का दो करोड़ का कारोबार प्रभावित हो रहा है। खपत कम होने से इसके व्यवसाय में भी कमी आई है। अंडे का जिक्र इसलिए भी क्योंकि यह कोरोना मरीजों के लिए बेहद लाभदायक है। क्योंकि इसमें प्रोटिन अधिक मात्रा में होता है। अंडों की सप्लाई प्रभावित होने से लोगों तक यह पहुंच नहीं पा रहे हैं।
गर्मी में उत्पादन भी अधिक; पोल्ट्री फार्मर राजेंद्र सिंह ने बताया कि गर्मी के दिनों में अंडे चार-पांच दिन में ही खराब होने लगते है। अस्पतालों में भले ही कारोना मरीजों को अंडे उपलब्ध हो जाते हैं, लेकिन आम लोगों को आसानी से अंडा उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। पाेल्ट्री व्यवसायी बताते हैं कि अंडों का उत्पादन में गर्मी में थोड़ी बढ़ोतरी भी होती है। लेकिन किराना, प्रोटीन दुकानें बंद होने से यह लोगों को कम मिल पाता है। गर्मी में अंडे को फ्रिज में रखने से यह 15 दिन खराब नहीं होता है।
चिकन की सप्लाई भी नहीं; पोल्ट्री फार्म संचालकों का कहना है कि पहले से मुर्गी को दिया जाने वाला दाना महंगा है। सरकार टैक्स भी पूरा ले रही है। लेकिन चिकन की सप्लाई न होने से इन्हें रखना मुश्किल हो रहा है। भोपाल मेंं चिकन की रोज की खपत करीब 25 टन होती है। पोल्ट्री संचालक राजीव झा ने बताया कि इसकी सप्लाई पर छूट मिलना चााहिए।
प्रोटीन का अच्छा सोर्स है अंडा, इससे इम्यून सिस्टम बेहतर होता है
डॉक्टर कोरोना मरीजों को अंडे खाने की सलाह दे रहे हैं। कई अस्पतालों में इसे रेगुलर डाइट में शामिल किया हुआ है। डॉ. धीरज शुक्ला ने बताया कि अंडा प्रोटीन का अच्छा सोर्स है। रोजाना दाे अंडे खाने से इम्युनिटी बेहतर होती है। अंडे को अच्छे से उबलाने या पकाने के बाद ही सेवन करें। अगर कोलोस्ट्राल की समस्या है तो अंडे का पीला भाग निकाल दें।
दुकानें बंद होने से सप्लाई प्रभावित
^गर्मी में अंडा आम दिनों की तुलना में जल्द खराब होने लगता है। अभी करोना के समय मरीजों को इसे दिया जाता है, लेकिन दुकानें बंद होने से इसकी सप्लाई पर असर पड़ा है।
डॉ. आरके रोकड़े, संचालक, पशुपालन