- Hindi News
- Local
- Mp
- If The Rural Isolation Center Did Not Go, Then The Electricity Of The Houses Was Cut Off, The Congress MLA From Tulsi Silvat Said That If It Does Not Happen Then I Will Resign Or You Will Give It.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
रविन्द्र नाट्य गृह की बैठक का चित्र
गांवों में कोविड मरीजों को आइसोलेशन में भर्ती कराने के लिए एसडीएम और उनकी टीम ने तीन परिवारों की बिजली ही काट दी। जानकारी लगने के बाद देपालपुर विधायक ने इस बारे में प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट से बुधवार को भी चर्चा की, लेकिन उनकी तरफ से जवाब नहीं आया।
गुरुवार को इंदौर में आपदा प्रबंधन की बैठक में पहुंचे कांग्रेस विधायक विशाल पटेल ने एक बार फिर गांव में मरीजों को आइसोलेशन के लिए जबरदस्ती ले जाने का मुद्दा उठाया। प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा- ऐसा नहीं होगा। इस पर कांग्रेस विधायक बोले- यदि ऐसा नहीं हुआ हो, तो मैं अपने पद से इस्तीफा दे दूंगा नहीं तो मंत्री जी आप इस्तीफा दे देना। इस बात को सुनकर तुलसीराम सिलावट मौन हो गए।
बताया गया कि प्रशासन की टीम घरों में आइसोलेट मरीजों को जबर्दस्ती आइसोलेशन सेंटर में भर्ती कराने ले जा रही है। पिपलोदा गांव के मेहरबानसिंह सोलंकी और चांदेर के कृपाराम के यहां एसडीएम रवि सिंह पहुंचे। कहा- उनके घर के संदिग्ध मरीजों को आइसोलेशन सेंटर भेजो। परिवार के लोगों ने कहा कि वे ठीक हैं। घर में अलग ही आइसोलेट हैं। नाराज एसडीएम ने साथ गए लाइनमैन से तीन घरों की बिजली कटवा दी।
कोरोना की दूसरी लहर से अभी तक ग्रामीण इलाके बचे थे, लेकिन अब एमपी में ग्रामीण इलाके भी कोरोना की चपेट में आना शुरू हो गए हैं। बता दें कि इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में अब तक 2100 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इतना ही नहीं, 28 लोगों की मौत हुई है। इंदौर जिले में 312 ग्राम पंचायतें हैं, जिनमें से 200 से ज्यादा में कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। सबसे ज्यादा मरीज महू विकासखंड में 1149, सांवेर विकासखंड में 576 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।