- Hindi News
- Local
- Mp
- Satna
- Half A Hundred Trees Collapsed Due To Thunderstorm, Traffic Blocked Due To Falling On Main Road
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सतना5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आंधी तूफान के बाद कार में गिरा पेड़।
- गुरुवार की शाम 4 बजे आंधी तूफान के बाद हुई जोरदार बारिश
- कई खरीदी केंद्रों में खुले में रखा लाखों क्विंटल गेहूं भीगा
विंध्य क्षेत्र के सतना जिले में गुरुवार की शाम 4 बजे आए आंधी तूफान ने जमकर तबाही मचाई है। यहां अब तक आधा सैकड़ा पेड़ धराशायी हो गए है। साथ ही मुख्य मार्ग पर पेड़ गिरने से यातायात अवरूद्ध हो गया है। वहीं कई जगह पेड़ों के गिरने से नुकसान की खबरें भी आ रही है।
बताया गया कि अचानक आए तूफान से चलती हुई कार पर कई जगह पेड़ गिर गए है। हालांकि कार सवार तो सुरक्षित बच गए है। लेकिन वाहन को ज्यादा नुकसान हुआ है। वहीं कई जगहों पर कच्चे घरों के छप्पर व टीन शेड उड़ गए है। बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों के खरीदी केंद्रों में खुले में रखा लाखों क्विंटल गेंहू भीग गया है।

तूफान के बाद अवरूद्ध अमरपाटन-रामनगर मार्ग।
मौसम विज्ञानिकों ने बताया है कि 13 मई को बीते 24 घंटे के अंदर मध्यप्रदेश के दतिया और सतना में सबसे ज्यादा बारिश का आंकड़ा दर्ज किया गया है। दतिया जहां 9.2 मिमी. वर्षा के साथ पहले नंबर पर है। वहीं सतना जिलें में 24 घंटे के भीतर 5.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जबकि उमरिया में 1.2 मिमी, दमोह में 2.0 मिमी, खजुराहो में 0.2 मिमी, सागर में 0.2 मिमी, नौगांव में 1.0 मिमी और रीवा में 2.0 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
देहाते क्षेत्रों में तूफान से मची तबाही
आंधी तूफान के बाद आई बारिश का सबसे ज्यादा असर अमरपाटन क्षेत्र में देखा गया है। एक दर्जन से ज्यादा पेड़ तूफान के वजह से टूट गए है। साथ ही अमरपाटन से रामनगर और अमरपाटन से मैहर मार्ग बन्द है। लोग गिरे पेड़ों की लकड़ी समेटने में जुटे हुए है। जबकि सरस्वती स्कूल के पास रहने वाले राजू नामदेव के मकान की छत तूफान के कारण उड़ गई है।
अमरपाटन-रामनगर मार्ग में लगा जाम
ग्रामीणों ने बताया कि तूफान का सबसे ज्यादा असर अमरपाटन-रामनगर क्षेत्र में देखा गया है। यहां सतना को जोड़ने वाले अमरपाटन-रामनगर मार्ग में एक किमी का लंबा जाम लगा है। क्योंकि किरहाई गांव के पास एक पेड़ टूटकर सड़क में गिर गया है। विशालकाय महुआ के पेड़ की डाल मुख्य मार्ग पर गिरी है। जिनकों ग्रामीण खुद से उठाकर साइड में कर रहे है। जिससे एक घंटे से यातायात बाधित है।