विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक खास मैसेज शेयर किया.
विराट कोहली (Virat Kohli) ने सोशल मीडिया पर एक खास मैसेज शेयर किया और साथ ही कोरोना के इस मुश्किल दौर में सभी से सुरक्षित रहने की अपील की. कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में विराट कोहली और उनकी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी आगे आए और दोनों ने 11 करोड़ रुपये का फंड जुटाया जिसमें दोनों ने 2 करोड़ रुपये दान भी दिए थे.
In these unprecedented times, let the spirit of Eid bring love, peace and joy to all. Eid Mubarak. Stay safe. 🌙
— Virat Kohli (@imVkohli) May 13, 2021
विराट और अनुष्का ने भी दो करोड़ रुपये दान दिए हैं जबकि एमपीएल स्पोर्ट्स फाउंडेशन की तरफ से पांच करोड़ रुपये दिए गए हैं. इस राशि का इस्तेमाल देश में कोरोना संक्रमितों की मदद और ऑक्सीजन की सप्लाई में सहायता के लिए किया जाएगा.