CSK और KKR की मुश्किलें बढ़ीं: मालदीव ने भारत से आने वाले लोगों पर बैन लगाया; कोरोना से जूझ रहे माइकल हसी और टिम सीफर्ट चेन्नई में फंसे

CSK और KKR की मुश्किलें बढ़ीं: मालदीव ने भारत से आने वाले लोगों पर बैन लगाया; कोरोना से जूझ रहे माइकल हसी और टिम सीफर्ट चेन्नई में फंसे


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

चेन्नई3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

​​​​​​​हसी को भारत से बाहर जाने के लिए कम से कम 3 निगेटिव टेस्ट लाने होंगे। (फाइल फोटो)

मालदीव ने भी मंगलवार को भारत समेत दक्षिणी एशियाई देशों से आने वाले लोगों पर बैन लगा दिया। उन्होंने सभी के वीजा अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिए। इससे क्रिकेट पर काफी असर पड़ेगा, क्योंकि IPL सस्पेंड होने के बाद से 39 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, स्टाफ और अंपायर मालदीव में क्वारैंटाइन हैं।

वहीं, कोरोना पॉजिटिव आए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बैटिंग कोच माइकल हसी ठीक होने के बाद मालदीव जाने वाले थे। कुछ दिन पहले संक्रमित पाए गए न्यूजीलैंड के टिम सीफर्ट को भी वापसी के दौरान इसी रूट से वापस लौटना था। यह दोनों खिलाड़ी फिलहाल भारत में फंस गए हैं।

चेन्नई में चल रहा हसी का इलाज
हसी का फिलहाल चेन्नई में इलाज चल रहा है। वे ठीक होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी और स्टाफ को मालदीव में जॉइन करने वाले थे। ऑस्ट्रेलियाई सरकार द्वारा भारत से आने वाले लोगों पर बैन लगाए जाने की वजह से IPL में भाग लेने वाले खिलाड़ी मालदीव में क्वारैंटाइन हैं। वे बैन हटने का इंतजार कर रहे हैं।

निगेटिव के बाद फिर पॉजिटिव आए हसी
हसी को भारत से बाहर जाने के लिए कम से कम 3 निगेटिव टेस्ट लाने होंगे। पॉजिटिव आने के बाद हसी का पहला टेस्ट निगेटिव आया था। हालांकि, इसके बाद अगले टेस्ट में वे एक बार फिर संक्रमित पाए गए। गुरुवार को फिर से उनकी कोरोना जांच होगी।

हसी को अब भारत में ही रुकना होगा
मालदीव के बैन लगाने के बाद अब हसी को भारत में ही ट्रैवल बैन हटने तक क्वारैंटाइन रहना पड़ सकता है। CSK के CEO काशी विश्वनाथन ने कहा था कि हसी फिलहाल ठीक हैं और उनमें कोई लक्षण नहीं दिख रहे। हम लगातार उनका अपडेट ले रहे हैं। हालांकि, काशी ने उनकी वापसी को लेकर कोई बयान नहीं दिया।

टिम सीफर्ट का भी चेन्नई में इलाज चल रहा
इसके अलावा KKR के टिम सीफर्ट भी भारत में हैं। उनका भी चेन्नई में इलाज चल रहा है। इलाज के बाद वे अपने देश लौटेंगे। वहीं, न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन समेत बाकी खिलाड़ी फिलहाल मालदीव में हैं। अगले हफ्ते ये सभी खिलाड़ी इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना होंगे।

खबरें और भी हैं…



Source link