- Hindi News
- Sports
- Cricket
- ICC Test Team Rankings : India Retain Top SpotM New Zealand At Second Position In Latest Rankings 2021 Latest ICC Ranking Update
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
दुबई7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भारत के 24 मैच में 2914 पॉइंट हैं। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उनके घर में 2-1 से हराया था और इंग्लैंड के खिलाफ 3-1 से जीत हासिल की। (फाइल फोटो)
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने गुरुवार को सालाना अपडेट जारी किया। ताजा टेस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया 121 रेटिंग के साथ टॉप पोजिशन पर बरकरार है। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम 120 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर है। दोनों के बीच अगल महीने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल भी खेला जाना है।
इंग्लैंड तीसरे और ऑस्ट्रेलिया चौथे नंबर पर
भारत के 24 मैच में 2914 पॉइंट हैं। वहीं, न्यूजीलैंड के 18 मैच में 2166 पॉइंट हैं। इन दोनों टीमों के आसपास भी कोई टीम नहीं है। इंग्लैंड 109 रेटिंग के साथ तीसरे और ऑस्ट्रेलिया 108 रेटिंग के साथ चौथे नंबर पर है। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 2 जून से 2 मैच की टेस्ट सीरीज भी खेली जाएगी।
पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे को हराया
पाकिस्तान टीम को साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के खिलाफ लगातार 4 टेस्ट में मिली जीत का फायदा हुआ। उन्हें 3 पॉइंट का फायदा हुआ और 94 रेटिंग के साथ 5वें नंबर पर है। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम को भी बांग्लादेश पर 2-0 और श्रीलंका से 0-0 से सीरीज ड्रॉ कराने का फायदा पहुंचा। टीम 8वें से छठे स्थान पर पहुंच गई। यह 2013 के बाद से उनकी बेस्ट रैंकिंग है।
बांग्लादेश का प्रदर्शन खराब रहा
साउथ अफ्रीकी टीम 80 रेटिंग के साथ 7वें और श्रीलंकाई टीम 78 रेटिंग के साथ 8वें स्थान पर है। बांग्लादेश का प्रदर्शन पिछले कुछ समय में खराब रहा है। ऐसे में टीम 9वें स्थान पर लुढ़क गई है। जबकि, जिम्बाब्वे 10वें नंबर पर है।
न्यूजीलैंड ने विंडीज और पाकिस्तान को क्लीन स्वीप किया
भारतीय टीम पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में है। टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उनके घर में 2-1 से हराया था। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में 3-1 से जीत हासिल की। जबकि, न्यूजीलैंड टीम भी पिछले 10 महीने में शानदार प्रदर्शन कर रही है। न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज और पाकिस्तान दोनों को 2 मैच की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया था।
इस तरह जारी की गई रैंकिंग
ICC के बयान के मुताबिक इस सालाना अपडेट में 2017-18 के रिजल्ट को एलिमिनेट किया गया है। इसमें मई 2020 से खेले गए सभी मैचों को 100% और दो साल पहले के मैचों को 50% रेटिंग मिली है। इसमें 2017/18 में इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली 4-0 की हार को भी ड्रॉप किया गया।