Rishabh Pant ने लगावाया Corona Virus का टीका, शेयर की ये फोटो

Rishabh Pant ने लगावाया Corona Virus का टीका, शेयर की ये फोटो


नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस (Corona Virus) की दूसरी लहर ने कोहराम ला दिया है. पूरे देश में रोज ही 3 लाख से ज्यादा लोग इस महामारी से संक्रमित हो रहे. वहीं 4 हजार से ज्यादा लोग इसके चलते अपनी जान भी गंवा रहे. भारत में अब 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण शुरू हो गया है, जिसके बाद अब टीम इंडिया के खिलाड़ी भी अब वैक्सीन लगवा रहे हैं.   

पंत ने भी लगवाया पहला टीका 

भारत के स्टार विकेटकीपर रिषभ पंत (Rishabh Pant) ने कोरोना के टीके का पहला डोज गुरूवार को लगवा लिया. भारत के इस 23 साल के क्रिकेटर ने टीका लेते हुए अपनी तस्वीर ट्वीट की है. वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल और उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम में हैं. उन्होंने ट्वीट कर कहा,‘टीके का पहला डोज लग गया. अगर आप टीका लगवाने के योग्य हैं तो देर मत कीजिए. जितनी जल्दी हम टीका लगवाएंगे, वायरस को हरा सकेंगे.’

 

और भी भारतीय खिलाड़ी लगवा चुके टीका

इससे पहले कप्तान विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, उमेश यादव, ईशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह ने भी अलग अलग केंद्रों पर टीके का पहला डोज ले लिया. मुख्य कोच रवि शास्त्री ने सबसे पहले मार्च में ही टीका लगवा लिया था. सरकार ने एक मई से 18 वर्ष से ऊपर की उम्र के सभी नागरिकों के लिए टीकाकरण शुरू कर दिया है. 

भारत में कोरोना का कहर 

भारत को कोरोना वायरस (Coronavirus) की दूसरी लहर से मची तबाही का सामना करना पड़ रहा है. पिछले कुछ दिनों से रोजाना संक्रमण के 3 लाख से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं. जरूरी दवाओं और आक्सीजन की कमी से यह संकट और बढ़ गया है. इसके चलते रोज हजारों लोग अपनी जान भी गंवा रहे हैं.   





Source link