Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
कोरोना संक्रमण नियंत्रण कार्यक्रम में शिक्षकीय अमला भी पूरे मनोयोग से सेवाएँ दे रहा है। इस दौरान जहाँ कई शिक्षक स्वयं संक्रमित हो चुके हैं तो वहीं कुछ की पिछले दिनों असमय मौतें भी हो गई हैं। लेकिन ऐसे मृत शिक्षकों के परिजनों को कोरोना ड्यूटी करने के दौरान मृत्यु होने पर मिलने वाला मुआवजा नहीं मिल सका है।
ऐसे आरोप म.प्र. जागरूक अधिकारी कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन ने लगाए हैं। उनका कहना है कि शासन की इस अनदेखी से जहाँ मृतकों के परिजन दुखी हैं तो वहीं जो शिक्षक अभी कार्य कर रहे हैं उनके परिजन भी यह सोचकर चिंतित हैं कि यदि उनके परिवार में भी मुखिया की मौत होती है तब उनके साथ भी यदि इसी तरह की उदासीनता बरती गई तो उनकी मुश्किलें भी बढ़ जाएँगी। समिति के उदित भदौरिया एवं मीनूकांत शर्मा ने राशि देने की माँग की है।
नहीं मिली सुरक्षा सामग्री- नगर निगम कर्मचारी परिषद भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष अमित मेहरा एवं गुलशन जबलपुरी का आरोप है कि कोरोना काल में नगर निगम के कर्मी अपने जीवन की परवाह न करते हुए दिन-रात सेवाएँ देते हुए कोरोना पीड़ित भी हो रहेे हैं। इसके बावजूद उन्हें पर्याप्त सुरक्षा सामग्री तक नहीं दी जा रही है। इस दौरान गुलशन जबलपुरी एवं संतोष गौतम भी मौजूद थे।
समस्याओं का हो निराकरण- म.प्र.तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ का कहना है कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कर्मचारियों की समस्याओं पर इन दिनों ध्यान नहीं दिया जा रहा है। संचालनालय चिकित्सा शिक्षा एवं वित्त विभाग के आदेशों की अवहेलना कर अभी तक एनपीएस योजना के तहत प्रॉन नंबर तक आवंटित नहीं िकए गए हैं। इससे कर्मियों की नवीन अंशदायी पेंशन योजना की कटौती न होने से उन्हें प्रतिमाह आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। संघ के वीरेन्द्र तिवारी, आलोक अग्निहोत्री एवं घनश्याम पटैल ने ई-मेल कर कार्रवाई की माँग की है।
ज्ञापन सौंपकर बताईं समस्याएँ
अधिकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पं. राम दुबे एवं म.प्र. नगर निगम कर्मचारी संघ के प्रांतीय संगठन सचिव कपिल दुबे ने एक ज्ञापन नगर निगम के प्रशासक बी. चंद्रशेखर को सौंपा। इसमें माँग की गई है कि निगम के अधिकारी कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर सेवाएँ दे रहे हैं लेकिन उन्हें सुरक्षा किट तक प्रदान नहीं की गई है और इसीलिए उन्हें परेशानियाँ हो रही हैं। इस मौके पर उन्होंने यथाशीघ्र मास्क, सेनिटाइजर एवं हैण्ड ग्लव्ज उपलब्ध करवाने की माँग की है।
सभी कर्मियों को नहीं मिलीं किटें- न्यू बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की प्रांतीय उपाध्यक्ष दुर्गा मेहरा का आरोप है कि जबलपुर pfले में 35 सौ मैदानी कर्मियों के बीच मात्र 700 किटें ही देकर 9 लाख के जीवन रक्षा किट घोटाले की जाँच को रोकने इन दिनों कोशिशें हो रही हैं। उनके अनुसार शासन द्वारा मिले 9 लाख रुपयों से मास्क व सेनिटाइजर न खरीदकर अन्य सामग्री खरीद ली गयी जो कि भ्रष्टाचार को उजागर करता है। संघ की वीणा द्विवेदी एवं जयंती मार्को ने कार्रवाई की माँग की है।
दवाओं से पेंशनर्स हो रहे वंचित| पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री राजकुमार दुबे का आरोप है कि इन दिनों प्रदेश के 5 लाख से अधिक सेवानिवृत्त कर्मियों का इलाज कैंसर, डायबिटीज एवं लकवा सहित अन्य गंभीर रोगों से ग्रसित होने पर विक्टोरिया एवं मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। लेकिन इस दौरान उन्हें रोजाना भटकने के बावजूद दवाएँ नहीं मिल रही हैं और इसीलिए शासन को सभी औषधियाँ समय पर उपलब्ध करवाने की पहल करनी चाहिए। संगठन के नरेश शर्मा एवं केएस ठाकुर भी मौजूद थे।