कोरोना काल की दूसरी ईद: घरों में समाजजन ने पढ़ी नमाज, ईदगाह, मस्जिद रहे सुने, देश की तरक्की व खुशहाली की मांगी दुआ

कोरोना काल की दूसरी ईद: घरों में समाजजन ने पढ़ी नमाज, ईदगाह, मस्जिद रहे सुने, देश की तरक्की व खुशहाली की मांगी दुआ


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • In The Homes, The Society Listened To Prayers, Idgah, Mosque, Prayed For The Progress And Prosperity Of The Country.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

होशंगाबाद6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ईदगाह पर सामाजिक दूरी बनाकर नम

ईद उल फितर का त्योहार सादगी के साथ मनाया गया। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण जिले में कोरोना कफ्र्यूू लगे होने से लोगों ने ईद की नमाज घरों में पढ़ी। ईदगाह पर नमाजियों की जगह पुलिस तैनात रही। मस्जिदों के बाहर भी सन्नाटा रहा। ईदगाह पर सुबह 6.15 बजे कोविड प्रोटोकॉल के तहत सोशल डिस्टेंस के साथ हफीज अब्दुल अलीम ने ही नमाज अदा कराई। खुदा से विश्व में फैली महामारी के संक्रमण को खत्म करने, मुल्क की सलामती और खुशहाली की दुआ मांगी गई। इस दौरान कुछ लोग आपस में गले मिले तो किसी ने दूर से ही हाथ जोड़कर मुबारकबाद दी। ईद पर यह लगातार दूसरा मौका है जब ईदगाह मैदान पर सामूहिक ने नमाज नहीं पढ़ी गई। सुरक्षा की दृष्टि से सुबह से यहां पुलिस कर्मी तैनात तैनात रहे। ईदगाह पर समाज के फैजान उलहक, जाकिर खान, रिजवान खान, अजहर खान, साहिद ने सामाजिक दूरी बनाकर नमाज अदा की।

कोरोना काल में दूसरी बार मन रही ईद
शहरकाजी हाफिज अशफाक अली ने बताया नमाज कोरोना संक्रमण काल में दूसरी बार ईद मनाई जा रही। पिछले साल भी लॉकडाउन की वजह से ईद की नमाज घरों में ही अदा की गई। इस वर्ष भी जारी कोरोना कफ्र्यू के कारण सामूहिक विशेष नमाज का आयोजन नहीं हो पाया।

खबरें और भी हैं…



Source link