भोपाल में अलग-अलग अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 70 से ज्यादा मरीजों का इलाज चल रहा है.
Bhopal. गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल और जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में यूनिट शुरू की जा रही है. ब्लैक फंगस इंफेक्शन से निपटने के लिए चार विंग काम कर रही हैं.
ये है सरकार की तैयारीचिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि ब्लैक फंगल इंफेक्शन को लेकर सरकार अलर्ट मोड पर है. सरकार ने बीमारी की रोकथाम और उपचार के लिए तैयारी शुरू कर दी है. पहले फेज में गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल और जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में यूनिट शुरू की जा रही है. ब्लैक फंगस इंफेक्शन से निपटने के लिए चार विंग काम कर रही हैं. इनमें ईएनटी, नेत्र रोग विभाग, न्यूरोलॉजी और मेडिसन को मिलाकर एक यूनिट बनायी गयी है. सर्जरी के लिए नॉन कोविड और कोविड पॉज़िटिव मरीजों के लिए अलग-अलग ऑपरेशन थिएटर की व्यवस्था भी की जा रही है.