Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
गुना15 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
जड़ीबूटियों की आहूति देते शक्तिपीठ के सदस्य
गुना। शहर की दुर्गा कॉलोनी में गायत्री परिवार के प्रमुख ट्रस्टी अशोक शर्मा और उमा शर्मा के माध्यम से पूरे मोहल्लेवासियों द्वारा अपने-अपने घरों के आगे अग्नि प्रज्जवलित कर हवन की आहूती देकर कोरोना वायरस से मुक्ति हेतु प्रार्थना की गई। गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ के सुनील सेन बताया कि शान्तिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन सम्पूर्ण देश मे 26 मई को गृह-गृह गायत्री यज्ञ के साथ गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र के साथ आहुतियां दी जाएगी। कोरोना काल में आस पास के वातावरण की शुद्धि तथा इम्यूनिटी बढ़ाने विशेष हवन सामग्री में बनाई जा रही है। जिसमे अगर, तगर, गिलोय, तुलसी, जटामासी, हाऊ बेर, नीम की पत्ती, नीम की छाल, कालमेध, जायफल, जावित्री, आज्ञा घास, कड़वी बच, नागर मोथा, सुगंध बाला, लौंग, भिमसेनी कपूर, देवदारू, शीतल चीनी, सफेद चंदन, दारू हल्दी इन को सम प्रमाण में लेकर पीस लेवे। इस हवन सामग्री को गाय के घी में मिलाकर गायत्री परिजन प्रतिदिन गायत्री मंत्र की 24 आहुतियां महामृत्यंजय मंत्र की 5 आहुतियां दी जा रही है।