- Hindi News
- Sports
- Eid Celebration : Virat Kohli Md. Shami Sania Mirza Rashid Khan Sachin Tendulkar Yuvraj Singh Wishes Eid Mubarak To Fans
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नई दिल्ली9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा और शोएब मलिक-सानिया मिर्जा ने फैन्स को ईद की मुबारकबाद दी। साथ ही घर में रहने की भी अपील की है।
देशभर में ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर कई खिलाड़ियों और IPL फ्रेंचाइजी ने भी अपने फैन्स को ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान पंजाब किंग्स ने एक वीडियो भी शेयर किया। वीडियो में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने मां की बनाई बिरयानी और अपने दोस्तों को याद किया।
इसके अलावा विराट कोहली, राशिद खान, सचिन तेंदुलकर, इरफान पठान और मोहम्मद कैफ समेत कई मौजूदा और पूर्व खिलाड़ियों ने भी फैन्स को ईद की बधाइयां दीं। विराट ने कोरोना काल में लोगों को घर में ही रहने की हिदायत दी है।
Wishing everyone good health, happiness and prosperity on the auspicious occasion of Eid. #EidMubarak
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) May 14, 2021
”ईद के त्योहार का बेसब्री से इंतजार रहता है”
शमी ने कहा कि जब हम छोटे थे, तो जो घर में रोजा नहीं रखते थे, वे कपडे़ पहनकर सबसे पहले तैयार हो जाते थे। हम इस त्योहार का बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं। अच्छा लगता है जब मेहमान हमारे यहां आते हैं और एक छोटा सा मिलन समारोह होता है। हम इस त्योहार को खूब इंजॉय करते हैं। खाने की बात करें, तो मुझे याद है कि बचपन में हमारे यहां फिरनी और सेवइयां बनती थीं।
”मां के हाथ की बिरयानी का फैन रहा हूं”
शमी ने कहा कि मैं हमेशा से बिरयानी का फैन रहा हूं। मेरी मां बहुत ही शानदार बिरयानी बनाती हैं और मेरे दोस्त ईद का बेसब्री से इंतजार करते थे। पंजाब किंग्स और मेरे परिवार की ओर से मैं आप सब को ईद की मुबारकबाद देता हूं। घर पर रहिए और सुरक्षित रहिए।
विराट और जडेजा ने लोगों को बधाइयां दीं
भारतीय टीम के कप्तान विराट ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ऐसे कठिन समय में मैं यह कामना करता हूं कि ईद आप सबकी जिंदगी में खुशियां, प्यार और शांति लाए। सुरक्षित रहें। वहीं, रविंद्र जडेजा और ऋषभ पंत ने भी ईद की बधाइयां दीं। पंत ने लिखा कि ईद के अवसर पर लोग में घर में रहें और परिवार के साथ इंजॉय करें। अफगानिस्तान के राशिद खान ने भी फैन्स को ईद की मुबारकबाद दी।
Very disturbing day.Picked newspaper, news of floating dead bodies on front page, death of young children at Gaza on foreign page even sports page offered no respite – TT legend Chandra no more, dear friend RP lost his father.This Eid may Allah show his true mercy more than ever.
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) May 13, 2021
इरफान और कैफ ने भी फैन्स को मुबारकबाद दी
वहीं, पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने कहा कि ईद आपके घर में खुशियां और प्यार लाए। वहीं, कैफ ने लिखा कि मैंने जब अखबार खोला, तो हर जगह दुखी कर देने वाली खबरें हैं। नदी में तैर रहे शव और गाजा में बच्चों का शव देखकर मन दुखी हो गया। टेबल टेनिस के लीजेंड चंद्रा भी अब नहीं रहे। दोस्त और पूर्व क्रिकेटर आरपी सिंह ने अपने पिता को खो दिया। ऐसे में ईद के त्योहर पर ऊपर वाला लोगों पर दया करे।
सचिन और युवराज ने भी ईद की बधाइयां दीं
पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ईद के अवसर पर मैं आप सभी के अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों की कामना करता हूं। वहीं, युवराज सिंह ने लिखा कि जो यह त्योहार मना रहे हैं उन्हें मैं मुबारकबाद देता हूं। इस ईद सभी की जिंदगी से दुख और कष्ट दूर हो जाए, ऐसी कामना करता हूं। अपने घर में सुरक्षित रहिए।
Eid Mubarak to all Muslims around the world 🌎🕌❤️ May all our fasts and duas be accepted from this blessed month – My prayers are with those who can’t celebrate in peace today 🤲🏼 دعواتي لكم ، أخواني وأخواتي في فلسطين pic.twitter.com/nNaMDCLRMw
— Mesut Özil (@MesutOzil1088) May 13, 2021
फुटबॉलर ओजिल ने भी शुभकामनाएं दीं
जर्मनी के स्टार फुटबॉलर मेसुत ओजिल ने भी फैन्स को ईद की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हमारी दुआ और रोजे को ऊपर वाला स्वीकार करे। मैं उन लोगों के लिए प्रार्थना करूंगा, जो किसी वजह से ये त्योहार नहीं मना पा रहे हैं।
सानिया और शोएब ने भी लोगों का बधाइयां दीं
भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और उनके पति शोएब मलिक ने भी लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। सानिया ने सोशल मीडिया पर लिखा – हम इस त्योहार पर उन लोगों के दुआ करते हैं, जो किसी वजह से दुखी और परेशान हैं। ऊपर वाला उनके दुख को कम करे और दुनिया में जल्द से जल्द खुशियां लौटाए। वहीं, शोएब ने लिखा – इस महामारी में हम सबके अच्छे की कामना करते हैं।
– “Another life-changing year & humanity continues to navigate through a pandemic. This #EidUlFitr, we pray for everyone’s
wellbeing & that Almighty blesses us all with mercy, forgiveness, health, peace, joy and prosperity. #EidMubarak to you all…”The Shoaib Malik Family ♥️ pic.twitter.com/GBWcbUjRgc
— Shoaib Malik 🇵🇰 (@realshoaibmalik) May 13, 2021