- Hindi News
- Local
- Mp
- Satna
- Home Minister Narottam Mishra Reached Basudha Village In Satna District, Paid Tribute To The Late Raigaon MLA
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सतना2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
स्वर्गीय जुगुल किशोर बागरी के चित्र पर श्रद्धांजलि देते गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा।
- सोमवार की शाम 6 बजे भोपाल के चिरायू अस्पताल में हुआ था निधन, मंगलवार को सुबह 11 बजे किया गया था अंतिम संस्कार
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा शुक्रवार की सुबह 8.30 बजे बसुधा गोपालपुर गांव पहुंचे। यहां दिवंगत रैगांव विधायक जुगुल किशोर बागरी के निधन के उपरांत श्रद्धासुमन अर्पित कर पुष्पांजलि दी। इसके बाद स्वर्गीय विधायक के परिजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। परिजनों को ढांढस बंधाते हुए गृहमंत्री ने कहा कि आज भाजपा ने एक कर्मठ कार्यकर्ता खो दिया है।
जिसकी भरपाई इस युग में नहीं हो सकती है। बीते दिन प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान भी बसुधा गांव पहुंचकर परिजनों को संबल प्रदान करते हुए दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि दी थी। इसके पहले विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम और राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल भी पहुंचे थे।
बता दें कि रैगांव विधायक का निधन सोमवार की शाम 6 बजे भोपाल के चिरायू अस्पताल में हुआ था। जिनका मंगलवार की सुबह 11 बजे अंतिम संस्कार गृह ग्राम बसुधा किया गया था। अंतिम संस्कार से पहले पुलिस की टीम ने हर्ष फायर कर सशस्त्र सलामी दी। फिर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। रैगांव विधायक को मुखाग्नि बड़े बेटे पुष्पराज बागरी ने दी। जहां पर कोरोना प्रोटोकाल के कारण बेहद कम संख्या के बीच अंतिम विदाई दी गई थी।
रेवांचल एक्सप्रेस से सुबह 6 बजे पहुंचे सतना
रेवांचल एक्सप्रेस से गुरुवार की रात 10 बजे भोपाल से प्रस्थान कर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा शुक्रवार की सुबह 6 बजे सतना रेलवे स्टेशन में उतरे। इसके बाद वे कार से सर्किट हाउस 6.30 बजे पहुंचे। जहां स्नान के बाद 7 से 8 बजे के बीच पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह से काननू व्यवस्था की जानकारी ली। इसके बाद कोविड 19 की चर्चा कर बसुधा के लिए रवाना हो गए। यहां आधे घंटे तक शोक संतप्त परिवार के साथ बिताकर 9 बजे वे पन्ना के लिए रवाना हो गए। पन्ना जिला में 10.30 बजे और छतरपुर जिले में 12 बजे पुलिस अधीक्षक की बैठक लेकर दोपहर 1.30 बजे दतिया के लिए रवाना हो जाएंगे।