Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलामएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
जिले का मौसम लगातार गर्म बना हुआ है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री बढ़ गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी ऐसा ही मौसम रहेगा।
गुरुवार को अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री रहा। बुधवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की बढ़त हो गई, हालांकि, न्यूनतम तापमान में बदलाव नहीं हुआ। इस दिन अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री रहा था। सुबह को आद्रता 40 व शाम को 32% रही।
मई में 46 डिग्री तक पहुंचता है तापमान, अब तक 44 डिग्री भी नहीं
आप इसे राहत मान सकते हैं ऐसा इसलिए क्योंकि मई महीने में हमारे जिले का तापमान 44 से 46 डिग्री तक पहुंच जाता है। अब तक 9 मई को ही तापमान 43 डिग्री से ज्यादा रहा है। हालांकि मौसम वैज्ञानिक अभी तापमान बढ़ने की बात से इंकार नहीं करते हैं। उनकी मानें तो 20 मई के बाद तेज गर्मी हो सकती है।