- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhind
- On The Akshaya Tritiya, The Police Put The In laws Who Came To Get The Bride’s Wedding, The FIR On The 5 People Of The Bride And Groom’s Side
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भिंड3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
गौना रस्म के दौरान पुलिस ने दी दबिश।
- पचास से अधिक रिश्तेदारों की भीड़ थी एकत्रित।
अक्षय तृतीया के अबूझ मुहूर्त में बहू का गौना कराने के लिए ससुराली आए हुए थे। मेहमानों की खातिर दारी में वधु पक्ष के लोग जुटे हुए थे। मेहमानों की आवाजाही से गांव के लोगों को कोरोना का खतरा सता रहा था। तभी यह सूचना स्थानीय प्रशासन को मिली। बहु की विदाई से पहले दूल्हा सहित ससुराली पुलिस थाने जा पहुंचा। पुलिस ने वर-वधु पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर दी।
यह मामला सेवढ़ा अनुविभाग के थाना थरेट के अंतर्गत चीना गांव का है। यहां मनीराम जाटव अपनी बहू की दूसरी विदाई कराने (गौना) चाीना गांव गए हुए थे। मनीराम, बहू का गौना कार्यक्रम के लिए रिश्तेदारों की भीड़ लेकर आए थे। कोरोना कर्फ्यू के बीच जहां शादी समारोह में दस लोगों के साथ शादी संपन्न करने की बात कही जा रही है। ऐसे में गौना कार्यक्रम में पचास से अधिक लोगों की भीड थी।
इधर, वधु पक्ष के लोगों ने भी अपने नाते रिश्तेदारों को बुलाया था। जब गांव वालों को बाहरी लोगों का गांव में आवाजाही की जानकारी लगी तो उन्हें कोरोना संक्रमण का खतरा नजर आया। यह सूचना किसी ने स्थानीय प्रशासन को दी। स्थानीय प्रशासन के अफसर व पुलिस थाना के जवान गौना कार्यक्रम में पहुंच गए। यह देखकर नाते रिश्तेदार घर से इधर उधर भागने लगे। पुलिस ने सभी को बैठा लिया। इसके बाद पुलिस ने महिला को छोड़ दिया। पुलिस ने मनीराम, सुरेंद्र, विक्की, दीपक और गजेंद्र जाटव पांच लोगों के खिलाफ 188 की कार्रवाई की गई।
बुंदेलखंड में गौना की रस्म होती है खास
बुंदेलखंड में शादी के बाद बेटी का गौना कार्यक्रम का खास महत्व है। इस दौरान शादी जैसी ही रस्मों की जाती है। दूल्हा यानी जमाई राजा पर वर पक्ष के लोग नेक आदि देते है। गांव व रिश्तेदारों को पंगत पर भोजन खिलाया जाता है। विदाई के लिए आने वाले मेहमानों की खूब अगवानी होती है।