नाबालिग के साथ दुष्कर्म: बिस्कुट के पैकेट का लालच देकर 12 वर्षीय बालिका को ले गया अपने साथ, सुनसान देखकर कर डाला गंदा काम, पीड़िता ने मां को बताई पूरी बात, पुलिस की FIR दर्ज

नाबालिग के साथ दुष्कर्म: बिस्कुट के पैकेट का लालच देकर 12 वर्षीय बालिका को ले गया अपने साथ, सुनसान देखकर कर डाला गंदा काम, पीड़िता ने मां को बताई पूरी बात, पुलिस की FIR दर्ज


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhind
  • The 12 year old Girl Was Lured By The Lure Of A Packet Of Biscuits With Her, Did The Dirty Work After Seeing The Deserted, The Victim Told The Mother The Whole Thing, The Police Lodged An FIR

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भिंड3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतीकात्मक इमेज।

  • बीस रुपए देकर आरोपी ने कहा मेरे साथ चलो गुटखा लेने।

भिंड शहर के राज होली क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग को पहले आरोपी ने बिस्कुट के पैकेट देकर लालच दिया, फिर उसे शहर से नजदीक खेतों में लेकर पहुंचा। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे घर के पास छोड़कर भाग गया। पीड़िता ने घर पहुंचकर अपनी मां को पूरी बात बताई। नाबालिग की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

यह घटना शुक्रवार की है। राज होली क्षेत्र में रहने वाली 12 वर्षीय बालिका अपने घर में चाय बना रही थी। तभी मोहल्ले में रहने वाला दिनेश राठौर आया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दिनेश ने मुझे इशारे से बुलाया और दो 20-20 बिस्कुट के पैकेट दिए। इसके बाद आरोपी ने कहा कि राजश्री गुटखा ला दे। इसके लिए मुझे बीस रुपए भी दिए। जब मैं गुटखा लेने जाने लगी तो वो भी पीछे पीछे आया और बोला कि गुटखा यहां नहीं मिलेगा बाजार में मिले। इसके बाद वो मुझे बाजार लेकर गया।

पत्थर के फड़ से ली थी बाइक

पहले उसने ई-रिक्शा में बैठाया और बस स्टैंड लेकर पहुंचा। इसके बाद आरोपी गोदाम की तरफ ले गया, जहां से पत्थर की फड़ से बाइक ली। बाइक पर बैठा के खेतों की तरफ ले गया। सुनसान एरिया में आरोपी ने मेरे साथ गंदा काम किया। इसके बाद आरोपी घर से कुछ दूरी पर छोड़कर भाग गया। इसके बाद पीड़िता ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। पीड़ित बालिका अपनी मां के साथ पुलिस कोतवाली पहुंची, जहां आरोपी के साथ मामला दर्ज कराया।

खबरें और भी हैं…



Source link