फुटबॉल लीग: बोरुसिया ने 5वीं बार जर्मन कप खिताब जीती, ऐसा करने वाली तीसरी टीम बनी; हालंद और सांचो ने 2-2 गोल दागे

फुटबॉल लीग: बोरुसिया ने 5वीं बार जर्मन कप खिताब जीती, ऐसा करने वाली तीसरी टीम बनी; हालंद और सांचो ने 2-2 गोल दागे


  • Hindi News
  • Sports
  • Football News Borussia Dortmund Win 5th German Cup Final Jadon Sancho & Erling Haaland Goal

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

बर्लिन6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फुटबॉल क्लब बोरुसिया डोर्टमंड ने 3 सीजन बाद पहला खिताब जीता। इससे पहले टीम 2016-17 सीजन में चैम्पियन बनी थी।

जर्मनी के फुटबॉल क्लब बोरुसिया डोर्टमंड ने शुक्रवार को एक नई उपलब्धि अपने नाम कर ली। उसने 5वीं बार घरेलू खिताब जर्मन कप अपने नाम कर लिया। वह ऐसा करने वाला तीसरा क्लब बन गया है। डोर्टमंड ने फाइनल में आरबी लिपजिग को 4-1 से शिकस्त दी। यह मैच बर्लिन के ओलिंपी स्टेडियम में खेला गया।

फाइनल में अर्लिंग हालंद और जादोन सांचो ने 2-2 गोल दागे। वहीं, रनरअप टीम के लिए एक गोल डानी ओल्मो ने दागा। मैच में पहला गोल 5वें मिनट में ही सांचो ने दाग दिया था। जबकि दूसरा गोल 28वें मिनट में हालंद ने किया। सांचो ने 45वें मिनट में तीसरा गोल दागकर टीम को हाफ टाइम में 3-0 की बढ़त दिला दी थी।

दूसरे हाफ में ओल्मो ने 71वें मिनट में गोलकर अपनी टीम को कुछ राहत दी, लेकिन टीम के लिए वापसी करना आसान नहीं था। यहां से 87वें मिनट में हालंद ने अपना दूसरा और टीम का चौथा गोल दागकर 4-1 की जीत पक्की कर दी थी। फुटबॉल क्लब बोरुसिया डोर्टमंड ने 3 सीजन बाद पहला खिताब जीता। इससे पहले टीम 2016-17 सीजन में चैम्पियन बनी थी।

बायर्न म्यूनिख ने 20 बार यह खिताब जीता
जर्मन कप सबसे ज्यादा बार जीतने का रिकॉर्ड बायर्न म्यूनिख के नाम है। उसने 20 बार यह खिताब अपने नाम किया है। पिछले 2 सीजन में भी उसी ने खिताब पर कब्जा जमाया था। उसके बाद वेर्डेर ब्रेमेन क्लब ने 6 बार यह खिताब जीता। बोरुसिया 5 बार यह ट्रॉफी जीतकर तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। उसने साल्के और एफसी कोन फुटबॉल क्लब को पीछे छोड़ दिया है।

लिपजिग अब तक खिताब नहीं जीत सका
आरबी लिपजिग क्लब अब तक यह खिताब अपने नाम नहीं कर सका है। टीम ने यह दूसरी बार फाइनल खेला है। इससे पहले उसे 2018-19 सीजन के फाइनल में बायर्न म्यूनिख ने हराया था। टीम को इस बार भी निराशा ही हाथ लगी।

सांचो को गोल की हैट्रिक चूकने का अफसोस
मैच जीतने के बाद सांचो ने कहा कि यह सबकुछ कैसे और क्या हुआ, यह मुझे कुछ समझ ही नहीं आया। मैं फिर से घर जाकर यह मैच दोबारा देखूंगा। मैं अपनी गोल की हैट्रिक नहीं कर सका, इसका मुझे अफसोस रहेगा। फैंस को भी सॉरी।

खबरें और भी हैं…



Source link