मुरैना में लॉकडाउन में फिर ताबड़तोड़ फायरिंग: रंजिश में बाल्मीकि समाज के कुछ लोगों ने निगम के हेल्थ ऑफिसर के घर पर किया हमला, पत्थर फेंके, चलाई गोलियां

मुरैना में लॉकडाउन में फिर ताबड़तोड़ फायरिंग: रंजिश में बाल्मीकि समाज के कुछ लोगों ने निगम के हेल्थ ऑफिसर के घर पर किया हमला, पत्थर फेंके, चलाई गोलियां


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मुरैना13 मिनट पहले

जगदीश टैगोर के मकान पर पत्थर भी फेंके।

  • नेकसिया वाली गली उत्तमपुरा की घटना
  • पांच दिन पहले गुर्जर समाज के लोगों की थी सड़क पर फायरिंग

कोरोना संक्रमण की वजह से मुरैना में लॉकडाउन है। इसके बावजूद गुंडों के हौसले बुलंद हैं। पाबंदियों के बावजूद पुलिस को चुनौती दे रहे हैँ। ताजा मामला शुक्रवार का है। यहां के स्टेशन रोड नेकसिया वाली गली उत्तमपुरा क्षेत्र में रंजिश के चलते बाल्मीकि समाज के कुछ लोगों ने नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी जगदीश टैगोर पर हमला कर दिया। गुंडों ने दिनदहाड़े जगदीश के घर पर पत्थर फेंके। यही नहीं, जमकर कट्‌टे और बंदूकों से फायरिंग भी की। पुलिस ने मामले में चार लोगों को पकड़ा है। आधे घंटे तक इलाके में दहशत फैली रही। मोहल्ले में किसी ने इसका वीडियो बना लिया।

बता दें कि पांच दिनों पहले गुर्जर समाज के करीब दो दर्जन लोगों ने बाइक पर सवार होकर बाजार में फायरिंग कर दहशत फैलाई थी। इसमें एक महिला घायल हुई थी।

लाॅकडाउन की वजह से उत्तमपुरा में सुबह लोग घरों में ही थे। दोपहर करीब 2 बजे 15 से 20 हमलावर जाटव समाज के नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी जगदीश टैगोर के दरवाजे पर पहुंच गए। हमलावरों ने परिवार के लोगों को गालियां देना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने दरवाजों पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिए। इसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। सभी के हाथों में कट्‌टे व हथियार थे। करीब आधा घंटे तक हमलावरों ने जमकर फायरिंग की। इस हमले का किसी ने वीडियो बना लिया। बाद में वह वीडियो पुलिस को सौंप दिया।

पुराने विवाद के कारण हमला
फरियादी अशोक उर्फ बूटा जाटव पुत्र भगरीदास जाटव थाने में शिकायत दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया कि उनके बगल में रहने वाले मुन्नालाल बाल्मीकि के परिवार से पुराना विवाद चल रहा है। कल राज भंगड़ और बाल्मीकि समाज के लोगों का झगड़ा हुआ था। इसकी रिपोर्ट समाज के लोगों ने राज भंगड़ के खिलाफ की थी। उसी बात को लेकर शुक्रवार दोपहर 2 बजे धीरू बाल्मीकि, मनोज बाल्मीक, बड़े बाल्मीक और मनीष बाल्मीक कट्‌टे वा लाठियों से लैस होकर आए और फायरिंग की।

पुलिस ने गिरफ्तार किए 4 आरोपी
इस घटना के घटे भर बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटना के मुख्य 4 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। इसके अलावा घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

घटना की जानकारी देते जगदीश टैगोर व उनकी पत्नी।

घटना से क्षेत्र में दहशत
उत्तमपुरा में लॉकडाउन के दौरान हुई फायरिंग की इस घटना से लोगों में दहशत हैं। लॉकडाउन में जहां घर से बाहर निकलने की साफ मनाही हैं। वहां सरेआम गोलीबारी की जा रही है। इस गोलीबारी के बाद से लोगों का पुलिस प्रशासन पर से भरोसा उठता जा रहा है।

खबरें और भी हैं…



Source link