Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मुरैैना9 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
घर पर नमाज पढ़ते यूनुस खां पठान �
- नमाजियों ने अपने घरों में ही अदा की ईद की नमाज
मुरैना(पोरसा) या, अल्लाह, हमारे देश से कोरोना वायरस की बला दूर करो। शुक्रवार को कस्बे के नमाजियों ने यह दु्आ मांगते हुए ईद की नमाज अदा की। इस वर्ष कोरोनावायरस महा बीमारी के चलते मुस्लिम समाज के लोगों ने अपने-अपने घरों पर ईद की नमाज अदा की।
आम दिनों में, जब ईद आती थी, तो लोग ईदगाहों पर सुबह-सुबह एकत्रित होते थे। उसके बाद हजारों लोग एक साथ सजदा करते थे। एक साथ हजारों हाथ आसमान में अल्लाह ताला से दुआ मांगने के लिए उठते थे। एक साथ हजारों सिर सजदे में उठते और जमीन पर टिकते थे। उसके बाद लोग एक दूसरे के गले मिल कर ईद की बधाइयां देते थे। इस मौके पर जगह-जगह मेले लगते थे। बूढे़, बच्चे और जवान सभी नए कपड़े पहनकर ईदगाहों पर जाते और सजदा करते थे। उसके बाद मेले का लुत्फ लेते थे। शाम को लोग एक दूसरे के घर सिमइयां उपहार स्वरुप देने जाते। कई लोग तो अपने नाते-रिश्तेदारों को सिमइयों की घर पर दावत देते थे। लेकिन इस बार कोरोना वायरस ने सब बंद कर दिया। न एक साथ नमाज अदा की गई, न मेले लगे, न लोग एक दूसरे के यहां सिमइयां देने गए। सभी मुस्लिमों ने अपने घर पर ही नमाज अदा की।
इन मुस्लिमों ने मांगी अमन ओ चैन की दुआ
कस्बे के यूनुस खां पठान के निवास पर भी नमाज अदा की गई। इस मौके पर यूनुस खां पठान, इमरान खान पठान, आरिस खां पठान, आतिफ खां पठान ने अपने घर पर ईद की नमाज अदा कर अल्लाह ताला से देश में फैली बीमारी एवं अमन-चैन कायम करने की दुआ की। इसी तरह बड़ी मस्जिद पर हाफिज हाशिम रजा, हाजी अब्दुल गनी खां, हमीद खां गौरी, बटेरी खां, शरीफ का खलीफा, आवेद खां खलीफा, शमशाद खां पठान, आई एम कुरेशी आदि ने अपने-अपने घरों पर ईद की नमाज अदा की।
जिला प्रशासन के अधिकारियों ने दी मुबारकबाद
ईद के मौके पर शहर के तहसीलदार राजकुमार नागोरिया ,टीआई रामपाल सिंह जादौन, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश जाटव, जनपद पंचाय उपाध्यक्ष मोहन सिंह तोमर, हरीश हिडोलिया आदि ने सभी मुस्लिमों को ईद की मुबारकबाद दी।