- Hindi News
- Local
- Mp
- The RT PCR Report For 72 Hours Before Starting The Trip To Goa Required Negatives; Quarantine Will Be Done On Getting Symptoms, Jaipur Bhopal Jaipur Canceled
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
गोवा जाने वाले रेल यात्रियों को अब कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट साथ रखना अनिवार्य है।- प्रतीकात्मक फोटो
- रिपोर्ट को यात्रा के दौरान साथ रखना अनिवार्य
मध्यप्रदेश से ट्रेन के से गोवा जाने वाले यात्रियों के लिए अब निगेटिव कोरोना रिपोर्ट रखना जरूरी है। गोवा सरकार के इसे सख्ती से लागू करने के बाद रेलवे अपने यात्रियों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। डीआरएम ऑफिस भोपाल ने इस संबंध में नए आदेश जारी कर दिए हैं।
इसमें कहा गया है कि गोवा राज्य के किसी भी रेलवे स्टेशन तक की यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को यात्रा प्रारंभ करने के 72 घंटे के अंदर का RT-PCR नेगेटिव रिपोर्ट साथ रखना अनिवार्य है। RT-PCR निगेटिव रिपोर्ट के बिना यात्रियों का गंतव्य स्टेशन पर टेस्ट किया जाएगा। कोरोना संक्रमण के लक्षण वाले या पॉजिटिव आने वाले यात्रियों को क्वारेंटाइन किया जाएगा। आरटी पीसीआर निगेटिव रिपोर्ट अपने साथ रखें। स्टेशन पर अथवा यात्रा के दौरान कोविड से संबंधित सभी दिशा निर्देशों का पालन करें। मास्क का उचित उपयोग अवश्य करें, आपस में निर्धारित दूरी बनाकर रखें।
जयपुर-भोपाल-जयपुर ट्रेन रद्द
रेलवे के अनुसार यात्री संख्या में बहुत कमी होने की वजह से गाड़ी संख्या 09711/09712 जयपुर-भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल को आगामी सूचना तक के लिये निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी संख्या 09711 जयपुर-भोपाल एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 16 मई और गाड़ी संख्या 09712 भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल 17 मई से आगामी सूचना तक नहीं चलेगी।