शोएब अख्तर ने टीवी पर शाहिद अफरीदी को क्यों कहा जाहिल, जानिए पूरा मामला

शोएब अख्तर ने टीवी पर शाहिद अफरीदी को क्यों कहा जाहिल, जानिए पूरा मामला


शोएब अख्तर ने पाकिस्तानी मीडिया को दिए एक टीवी इंटरव्यू में शाहिद अफरीदी की कड़ी आलोचना की थी.. (Twitter/Video Grab)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने उनकी आलोचना करने वालों को ‘मिस्टर बीन’ तक कहा, इसी पर जब शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) से सवाल किया गया तो उन्होंने पढ़े लिखे शख्स और जाहिल में फर्क बताया और अफरीदी पर निशाना साधा. यह वीडियो इंटरव्यू साल 2013 का है.

नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट में दो खिलाड़ी हमेशा चर्चा में रहे और आज संन्यास लेने के बाद भी दोनों ही किसी कारणों से चर्चा में बने रहते हैं- शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर. साल 2013 में हालांकि शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) अपनी कप्तानी की आलोचना पर बिफर गए थे. उन्होंने पाकिस्तानी मीडिया के सामने उनकी आलोचना करने वालों को ‘मिस्टर बीन’ तक कह दिया था. यह टीवी कार्यक्रम तब का है जब साल 2013 में पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज खेली गई थी. उस सीरीज में मिसबाह उल हक ने पाकिस्तानी टीम की कमान संभाली थी लेकिन शाहिद अफरीदी बल्लेबाजी में बेहद फ्लॉप रहे थे. इतना ही नहीं, इसके बाद यूएई में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई सीरीज में भी वह कुछ खास नहीं कर सके थे. पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को पोर्ट एलिजाबेथ और केपटाउन में खेले गए वनडे मैचों में हराया. इसे भी पढ़ें, शाहिद अफरीदी बोले, शाहरुख से फोन पर बात होती है पर मिलने को बेताब नहीं हूं जब वह पाकिस्तान लौटे तो एयरपोर्ट पर ही पत्रकारों ने उनसे बातचीत की. तब उन्होंने कहा, ‘मैं जानता हूं कि पाकिस्तानी मीडिया में बहुत मिस्टर बीन, हैकल जैकल बैठे हुए थे. ऐसा लगता है कि उनके खेलने के दौरान जैसे कुछ हुआ ही नहीं. अजीब से लोग, फिजूल की बातें करते हैं. मीडिया को भी पॉजिटिव लोगों को सामने लाना चाहिए. जब हम हारते हैं तो ऐसे लोगों को सामने ले आते हैं जिनका खुद व्यवहार हमेशा गंदा रहा है.’ उन्होंने हालांकि किसी का नाम तो नहीं लिया था लेकिन उनका इशारा शोएब अख्तर जैसे खिलाड़ियों पर था जो उस दौरान टीवी स्क्रीन पर पाकिस्तान क्रिकेट में सुधार की बातें करते थे.पाकिस्तान के जियो न्यूज चैनल ने फिर शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) से इसी वीडियो पर सवाल किया तो उन्होंने कहा, ‘मुझे तो हैरत है कि ये अभी तक बड़े नहीं हुए, परिपक्वता (Maturity) नहीं आई. जिस हिसाब से वह पाकिस्तान के लिए खेलते रहे हैं, उसी तरह मीडिया में बातें कर रहे हैं. अभी तक परिपक्वता नहीं आई है बेचारे में. एक बार मिसबाह उल हक से भी इसी तरह सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा कि जो भी अख्तर और बाकी लोग कहते हैं, कभी कभी ठीक होता है, देखिए यही फर्क होता है एक पढ़े लिखे आदमी और जाहिल में.’ इसे भी पढ़ें, ईद के मौके पर इरफान पठान ने बेटे इमरान के साथ शेयर किया क्यूट वीडियो उन्होंने आगे कहा, ‘मैं किसी पर भी निजी तरह से कटाक्ष नहीं करना चाहता और अफरीदी ने भी यह अच्छा नहीं किया. उन्हें अपना प्रदर्शन देखना चाहिए. कभी वह खुद को गेंदबाज बताते हैं तो कभी बल्लेबाज. अगर आप मैदान पर नहीं खुद को साबित करोगे तो हम लोग बातें करेंगे ही.’
आप सोच रहे हो कि आप प्रदर्शन भी नहीं करोगे और टीम में रहोगे. आपने तो ‘चोर मचाए शोर’ वाला हाल किया हुआ है. अगर आपको किसी को कुछ कहना तो नाम लेकर कहो कि शोएब मेरी आलोचना करते हैं. मैं कुछ भी कहता हूं तो इसलिए कि पाकिस्तान क्रिकेट का भला हो. मैं अच्छे से जानता हूं और अफरीदी पर किताब लिख सकता हूं कि उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट टीम में रहते हुए क्या-क्या किया लेकिन मैं किसी पर निजी कटाक्ष नहीं करता हूं.’

Youtube Video

शाहिद अफरीदी ने अपने करियर में 27 टेस्ट, 398 वनडे और 99 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 5 शतक और 8 अर्धशतकों की मदद से 1716 रन, वनडे करियर में 6 शतक और 39 अर्धशतकों की बदौलत 8064 रन और टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 4 अर्धशतकों के दम पर कुल 1416 रन दर्ज हैं. उन्होंने साथ ही 113 फर्स्ट क्लास मैच खेले जिनमें 5695 रन बनाए.







Source link