हे प्रभु ! प्रशासन को सद् बुद्धि दे: संक्रमण की अनदेखी, सद् बुद्धि का इसलिए कह रहे क्योंकि प्रशासन वैक्सीनेशन के चक्कर में दो गज की दूरी भूल बैठा

हे प्रभु ! प्रशासन को सद् बुद्धि दे: संक्रमण की अनदेखी, सद् बुद्धि का इसलिए कह रहे क्योंकि प्रशासन वैक्सीनेशन के चक्कर में दो गज की दूरी भूल बैठा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • Ignoring The Infection, Saying Good Wisdom Because The Administration Forgot Two Yards In The Course Of Vaccination

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलामएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

माहेश्वरी धर्मशाला के केंद्र पर ऐसी भीड़ रही और डिस्टेंसिंग का नामोनिशान नहीं दिखा।

  • बिना प्लानिंग वैक्सीनेशन का नतीजा- माहेश्वरी धर्मशाला में सुबह से ही लगने लगी थी भीड़
  • पुलिस भी पहुंची, टोकन बांटे लेकिन- 1 घंटे में ही खत्म हो गए टीके, रतलाम में वैक्सीन की कमी

रतलाम में वैक्सीन खत्म हो चुकी है। 200-500 वैक्सीन के भरोसे प्रशासन कैंप लगा रहा है… ताकि औपचारिकता पूरी हो सके। शहर के कई लोग इस भ्रम में वैक्सीन केंद्र पर भी पहुंच रहे हैं ताकि वैक्सीन लग जाए लेकिन प्रशासन की इस बड़ी गलती का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ सकता है।

गुरुवार को पूरे रतलाम शहर के 45+ के लोगों के लिए सिर्फ एक केंद्र पर ही वैक्सीनेशन हुआ। प्रशासन ने ना तो एरिया तय किया था… ना ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन। नतीजा ये था कि पूरे शहर के लोग इस केंद्र पर आने लगे। केंद्र पर सुबह भारी भीड़ हो गई। अब बस प्रार्थना कर सकते हैं कि इस भीड़ में से संक्रमण लेकर घर ना पहुंचा हो।

गुरुवार को माहेश्वरी धर्मशाला में वैक्सीन लगना थी। अधिकारियों ने ऑफिस में बैठकर तय किया कि सिर्फ 45+ के लोगों को दूसरा डोज लगाएंगे, लेकिन यह भूल गए कि रतलाम का इकलौता केंद्र है, ऐसे में भीड़ होना तय है। सुबह इसका परिणाम सामने आया, सुबह 8 बजे से ही केंद्र पर लोग पहुंचने लगे।

भीड़ बढ़ता देख जो पहले आए, उन्हें केंद्र पर मौजूद लोगों ने टोकन दे दिए। 1 घंटे में ही सभी टोकन खत्म हो गए। इसके बाद गेट बंद हो गया तो बहस भी होती रही। लेकिन इसके बाद आने वाले लोगाें को वैक्सीन नहीं लगी। दोपहर 1 बजे तक सभी 350 लोगों को वैक्सीन लगा दी। दरअसल, लोगों का गुस्सा ये था कि वैक्सीन ही नहीं तो कैंप क्यों लगाया.? हम दूर-दूर से सिर्फ वैक्सीन लगवाने आए हैं। धूप में परेशान हुए, संक्रमण का भी डर है। लोगों का ये गुस्सा जायज भी था.।

माइक्रो प्लानिंग की जरूरत क्योंकि सप्ताहभर रहेगी टीके की किल्लत

  • टीके की किल्लत सप्ताहभर तक बनी रहने की आशंका है, इस सप्ताह जिले में एक दिन में 500 लोगों का ही टीकाकरण किया जा सकेगा।
  • टीकाकरण को लेकर लोगों का उत्साह है, खासतौर पर दूसरे डोज वालों का टीका जरूरी है। ऐसे में केंद्रों पर लोगों की भीड़ हाेना तय है।
  • आमजन को भ्रम में रखने के बजाए… या तो सिर्फ रजिस्ट्रेशन या माेहल्ले के अनुसार टीकाकरण होना चाहिए।
  • जमीनी स्तर पर माइक्रो प्लानिंग की जरूरत है, ताकि भीड़ ना हो, कम लोगों में सोशल डिस्टेंसिंग भी मैनेज कर सके।
  • जिले में शुक्रवार को कहीं भी टीकाकरण सत्र नहीं लगाया जाएगा।

खबरें और भी हैं…



Source link