2021 Ducati Streetfighter V4 इंडिया में लॉन्च हुई, जानिए फीचर्स और कीमत

2021 Ducati Streetfighter V4 इंडिया में लॉन्च हुई, जानिए फीचर्स और कीमत


2021 Ducati Streetfighter V4 launched in India, know the features and price






















































डुकाटी ने भारत में नई बाइक लॉन्च की.

2021 Ducati Streetfighter बाइक में Desmosedici Stradale V4 इंजन का यूज़ किया है. बाइक में 1,103cc की क्षमता का लिक्विड कूल्ड V4 इंजन का इस्तेमाल किया गया है,

नई दिल्ली. डुकाटी इटली की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी है जिसने अब भारतीय बाजार में अपनी नई दमदार बाइक Streetfighter V4 को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस बाइक के दो वेरिएंट पेश किये हैं जिसमे बहुत ही शानदार लुक और दमदार इंजन दिया गया है. डुकाटी ने इस बाइक के बेस वेरिएंट की कीमत 19.99 लाख रुपये और S वेरिएंट की कीमत 22.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है. Streetfighter V4 का इंजन – डुकाटी ने इन दोनों बाइक मॉडल्स में Desmosedici Stradale V4 इंजन का यूज़ किया है. बाइक में 1,103cc की क्षमता का लिक्विड कूल्ड V4 इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 123 Nm का टॉर्क और 208 PS की दमदार पावर जनरेट करता है. इस बाइक का इंजन 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है. बाइक में स्लीपर के साथ एसिस्ट क्लच और क्विक शिफ्ट भी दिया गया है.  यह भी पढ़ें: Hyundai का धांसू ऑफर! 31 मई तक इलेक्ट्रिक कार Kona पर बचा सकते हैं पूरे 1.50 लाख रु- जानें कैसे Streetfighter V4 के फीचर्स – डुकाटी की इस बाइक में एयरोडायनेमिक विंग्स, LED हेडलैंप के साथ LED डेटाइम रनिंग लाइट्स, शॉर्प टेल लाइट्स और मस्क्यूलर फ्यूल टैंक दिया गया है. इस बाइक के पिछले हिस्से में मोनोशॉक सस्पेंशन और फ्रंट में Showa BPF फोर्क्स दिए गए हैं. इस बाइक के प्रीमियम S वेरिएंट में इलेक्ट्रॉनिक एडजेस्टेबल शॉकर दिए गए हैं. बेहतर ब्रैकिंग सुविधा के लिए इसके पिछले टायर में 245mm और फ्रंट टायर में 330mm के डिस्क ब्रेक का इस्तेमाल किया गया है. यह भी पढ़ें: इस बेस्ट सेलिंग बाइक ने बाजार में मचा रखी है धूम! Royal Enfield की सबसे सस्ती बुलेट को दे रही टक्कर इसके साथ ही बाइक में 5 इंच के फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ स्विंग आर्म और चौड़े हैंडलबार भी दिए गए हैं. डुकाटी ने इस बाइक को दो कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है, जिसमे डॉर्क स्टील और रेड कलर शामिल है. रेसिंग और स्पोर्टी बाइक लुक के शौक़ीन लोगों के लिए ये बाइक बेहतर विकल्प हो सकती है. कंपनी इस बाइक की बिक्री जल्द ही शुरू करेगी और साथ साथ इसकी डिलीवरी भी जल्द शुरू करेगी.





अगली ख़बर















































Source link