Mahindra XUV 300 का इलेक्ट्रिक वर्जन जल्द होगा लॉन्च, सिंगल चार्ज में मिलेगी 375km की रेंज

Mahindra XUV 300 का इलेक्ट्रिक वर्जन जल्द होगा लॉन्च, सिंगल चार्ज में मिलेगी 375km की रेंज


New electric version of Mahindra XUV 300 will be launched soon, 375km range will be available in single charge






















































महिंद्रा XUV300 का इलेक्ट्रिक वर्जन जल्द होगा लॉन्च.

Mahindra ने इस एसयूवी को मॉड्यूलर आर्किटेक्चर 350 और इलेक्ट्रिक स्कैलेबल पर तैयार किया है. महिंद्रा इसमें 350W की क्षमता का इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल कर सकती है

नई दिल्ली. 2021 की शुरुआत से ही इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट व्हीकल्स की तरफ ग्राहक ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं. पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी के बाद ग्राहकों का ध्यान इलेक्ट्रिक व्हीकल्स ने अपनी ओर खींच लिया है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए सभी वाहन निर्माता कंपनियां अपने अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स बाजार में पेश कर रही हैं. इलेक्ट्रिक सेगमेंट में महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी भी अपनी XUV300 के इलेक्ट्रिक वर्शन को पेश करने की तैयारी कर रही है. कंपनी लम्बे समय से XUV300 ओर KUV100 मॉडल्स की एसयूवी पर काम कर रही थी. पिछले ऑटो एक्सपो में महिंद्रा ने इन दोनों एसयूवी मॉडल्स को पेश किया था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिंद्रा अपनी इलेक्ट्रिक कार मॉडल XUV300 को अगले साल लॉन्च कर सकती है. रिपोर्ट्स के अनुसार महिंद्रा आने वाले समय में इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में अपनी पकड़ तेज करेगा. 2025 से 2030 के बीच में महिंद्रा कंपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में 30 से 50 प्रतिशत की साझेदारी करेगी. महिंद्रा XUV300 से पहले भी कंपनी अपनी इलेक्ट्रिक कार e-Verito सेडान को लॉन्च कर चुकी है, जिसकी बाजार में लम्बे समय से बिक्री भी की जा रही है.  यह भी पढ़ें: 2021 Ducati Streetfighter V4 इंडिया में लॉन्च हुई, जानिए फीचर्स और कीमत Mahindra XUV 300 की रेंज – मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इस एसयूवी के दो वेरिएंट बाजार में पेश करेगी. इसका लो वेरिएंट सिंगल चार्ज में 200 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज देगा वहीं इसका हाई वेरिएंट मॉडल सिंगल चार्ज में 375 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम होगा. लॉन्च होने के बाद ये एसयूवी बाजार में मौजूद कार टाटा नेक्सन को टक्कर देगी जो सिंगल चार्ज में 312 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज देती है.यह भी पढ़ें: Hyundai का धांसू ऑफर! 31 मई तक इलेक्ट्रिक कार Kona पर बचा सकते हैं पूरे 1.50 लाख रु- जानें कैसे Mahindra XUV300 में बैटरी पैक – महिंद्रा ने इस एसयूवी को मॉड्यूलर आर्किटेक्चर 350 और इलेक्ट्रिक स्कैलेबल पर तैयार किया है. महिंद्रा इसमें 350W की क्षमता का इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल कर सकती है जो 60 kW से लेकर 280 kW तक का पावर देती है.





अगली ख़बर















































Source link