MP में 8087 नए केस, 88 मौतें: 52 में से 38 जिलों में स्वस्थ्य हुए मरीजों की संख्या नए संक्रमितों से ज्यादा, 10 में दिन में पॉजिटिविटी रेट 18 से घटकर 12% से नीचे आया

MP में 8087 नए केस, 88 मौतें: 52 में से 38 जिलों में स्वस्थ्य हुए मरीजों की संख्या नए संक्रमितों से ज्यादा, 10 में दिन में पॉजिटिविटी रेट 18 से घटकर 12% से नीचे आया


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • : Indore Bhopal (Madhya Pradesh) Coronavirus Lockdown Cases Update | MP District Wise Positivity Rate

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मध्य प्रदेश3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश में संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। पिछले 24 घंटे में 8,087 नए पॉजिटिव केस मिले है। इसके बाद हर दिन आंकड़ा बढ़ता गया, लेकिन पिछले 7 दिन से कोरोना के केस कम हो रहे हैं। पॉजिटिविटी रेट 10 दिन में 18% से घटकर 12% से नीचे आया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार 13 मई को प्रदेश के 52 में से 38 जिलों में ठीक होने वाले की संख्या संक्रमितों से ज्यादा है।
प्रदेश में कुल संक्रमित 7 लाख 16 हजार 708 हो गए है। इसमें से 6 लाख 5 हजार 423 संक्रमित कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में अब तक कोरोना से 6841 मौतें हो चुकी है। इसमें 13 मई को हुई 88 मौतें भी शामिल हैं। कोरोना से मई के 13 दिनों में 1039 मौतें हो चुकी हैं। हालांकि पॉजिटिविटी रेट लगातार कम होता जा रहा है। 13 मई को यह 12% से नीचे आ गया है। जो 12 मई को 13% दर्ज किया गया था। जो मई के शुरुआत में 25% तक पहुंच गया था।
प्रदेश में एक्टिव केस 1,04,444 हुए
मध्य प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 1,04,444 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इंदौर में 1559 , भोपाल में 1243 , ग्वालियर में 497 और जबलपुर में 565 नए संक्रमित मिले है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा इंदौर में 9 मौतें हुईं। भोपाल और ग्वालियर में 7-7 और जबलपुर में 6 लोगों ने कोरोना के कारण जान गवाई।
फैक्ट फाइल

  • 313 में से 253 ब्लॉकों में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप का गठन।
  • 46,266 में से 38934 गांवों में ग्राम कोरोना प्रंबध कमेटी बनी।
  • शहरी क्षेत्र में 7,568 में से 6,646 में वार्ड स्तरीय संकट प्रबंधन समिति का गठन।
  • 46 जिलों में 2158 भाप केन्द्र क्रियाशील।

खबरें और भी हैं…



Source link