MP Weather Alert: तूफान ‘ताऊ ते’ से पहले ही मौसम का मिजाज पड़ा नर्म, खंडवा और खरगोन में पारा 41.2 डिग्री

MP Weather Alert: तूफान ‘ताऊ ते’ से पहले ही मौसम का मिजाज पड़ा नर्म, खंडवा और खरगोन में पारा 41.2 डिग्री


तूफान ताऊ ते से प्रदेश का मौसम अचानक बदल सकता है. (सांकेतिक तस्वीर)

MP Weather Alert: तूफान ताऊ ते जल्द मध्य प्रदेश में दस्तक दे सकता है. इससे राजधानी भोपाल में तेज हवाएं चलने और गर्मी से राहत मिलने की संभावना है. कई जिलों को आने वाले दिनों में लू से राहत मिल सकती है.


  • Last Updated:
    May 14, 2021, 12:45 PM IST

भोपाल. अंदाजा लगाया जा रहा था कि तूफान ताऊ ते (Tau Te) के आने से राजधानी को गर्मी से राहत मिलेगी. लेकिन, उससे पहले ही मौसम के मिजाज नर्म हो गए हैं. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में तापमान में इजाफा नहीं होगा और कई जिलों को भी लू से राहत मिलेगी. प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म खंडवा और खरगोन रहा. दोनों जिलों में तापमान 41.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. भिंड, मुरैना, सतना, सिंगरौली, उमरिया और ग्वालियर में छुटपुट बौछारें भी पड़ीं. मौसम वैज्ञानिक आरडी मिश्रा का कहना है कि तूफान ताऊ ते का असर मध्य प्रदेश में 19-20 मई से दिखाई देगा. तूफान ताऊ ते के 18 मई को गुजरात के तट पर पहुंचने की संभावना है. उन्होंने बताया कि मध्य पाकिस्तान और बुंदेलखंड, दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है. इससे ट्रफलाइन गुजर रही है. ये ट्रफ लाइन पूर्व और पश्चिम में झारखंड-असम तक और उत्तर-दक्षिण में विदर्भ-तेलंगाना से गुजर रही है. दक्षिण पूर्वी अरब सागर लक्षद्वीप में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इस कारण 15 मई को डिप्रेशन और 16 मई को चक्रवाती तूफान ताऊ ते एक्टिव होगा. ये जिले हुए गर्मी से बेहाल खंडव-खरगौन में 41.2 डिग्री, भोपाल में 40.7 डिग्री, शाजापुर में 40.5 डिग्री, बैतूल में 40 डिग्री, मंडला में 40.2 डिग्री, सीधी में 39.8 डिग्री, टीकमगढ़-नरसिंहपुर में 39 डिग्री, छिंदवाड़ा में 39.6 डिग्री, इंदौर में 38.2 डिग्री, ग्वालियर में 36.8 डिग्री,जबलपुर-सागर में 38 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया.







Source link