गर्मी में कार ड्राइव करते समय इन बातों का रखें ध्यान, मिलेगा शानदार माइलेज

गर्मी में कार ड्राइव करते समय इन बातों का रखें ध्यान, मिलेगा शानदार माइलेज


Keep these things in mind while driving a car in summer, you will get excellent mileage






















































कार की समय-समय पर सर्विस जरूर कराए.

कार की सर्विस जरूर कराएं. कार की लम्बे समय से सर्विस न कराने पर कार के इंजन और पिस्टन पर बुरा असर पड़ता है. गर्मी शुरू होते ही कार के इंजन, वायरिंग और असाइनमेंट को भी ठीक से जरुर चेक कर लें.

नई दिल्ली. तेज़ गर्मी भारत में दस्तक दे चुकी है. ऐसे मौसम में अपनी कार में कुछ ख़ास बदलाव जरूर करवा लेना चाइये. सीजन के हिसाब से अपनी कार की सर्विसिंग, टायर, और इंजन का ख़ास ध्यान रखने की जरुरत होती है. समय समय पर कार के इंजन और गियरबॉक्स में लुब्रिकेशन को मेंटेन करना भी जरूरी है. ऐसा करने से आपकी कार में पूरे सीजन कोई दिक्कत नहीं आएगी और कार दुरुस्त बनी रहेगी. आपको बताते हैं की गर्मी में आप अपनी कार को कैसे फिट बनाये रख सकते हैं. सर्विसिंग – समय समय पर कार की सर्विस जरूर कराएं. कार की लम्बे समय से सर्विस न कराने पर कार के इंजन और पिस्टन पर बुरा असर पड़ता है. गर्मी शुरू होते ही कार के इंजन, वायरिंग और असाइनमेंट  को भी ठीक से जरुर चेक कर लें. यह भी पढ़ें: Renault, Nissan, Kia और Hyundai की ये एसयूवी मिलेगी केवल 7 लाख रुपये में, जानिए सबकुछ बैटरी – अगर आपके कार की बैटरी सही से काम नहीं कर रही है या ख़राब हो गयी है तो इसे आप समय रहते बदल लें या चेक करा लें. लम्बी दूरी तय करने वाले यूज़र को हाईवे पर कार को धक्का भी लगाना पड़ सकता है. ऐसे हालात से बचने के लिए बैटरी को मैकेनिक से पहले ही चेक करा लें.टायर्स – गर्मियों में कार के टायर्स पर काफी दबाव पड़ता है जिससे एयर प्रेशर कम हो जाता है. अगर आप डेली कार को लम्बे समय के लिए चलाते हैं तो कार के टायर को गर्मियों में चेक जरूर करा लें. अगर कार का टायर घिस गया है तो उसे बदल दें, ऐसा न करने से कार का टायर पंचर हो सकता है या फट भी सकता है. यह भी पढ़ें: नए फीचर्स के साथ आ रही है Suzuki Swift दमदार होगी माइलेज, जानिए कब होगी लॉन्च इंजन ऑयल – अगर अपनी कार के इंजन ऑयल को काफी समय से बदला नहीं है तो आपकी कार स्टार्ट होने में दिक्कत कर सकती है. कार के इंजन ऑयल को समय समय पर बदलने से कार का इंजन ज्यादा बेहतर काम करता है.





अगली ख़बर















































Source link