Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खंडवा2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
ईद की मुख्य नमाज के बाद एसडीएम ममता खेड़े सहित अन्य अफसरों से चर्चा करते शहर आमील और नायब शहर काजी सहित अन्य लोग।
- ईदगाह पर मुख्य नमाज में शहर आलीम ने की दुआ, नायब शहर काजी सहित 10 लोग शामिल हुए
कोरोना कर्फ्यू के दौरान ईद की मुख्य नमाज शुक्रवार सुबह 7 बजे ईदगाह मैदान पर हुई। यहां शहर आलीम मौलाना सरफुद्दीन अहमद कादरी ने नमाज अदा कराई। करीब 45 मिनट तक नमाज पढ़ी गई। इस दौरान शहर, प्रदेश और देशवासियों को काेराेना महामारी से निजात दिलाने, सभी की जान-माल सुरक्षित रखने, मुल्क की तरक्की, सबके घरों में खुशहाली रहने और लॉकडाउन की परेशानी से भी जल्द से जल्द निजात मिलने की दुआ की गई।
ईदगाह पर यह मुख्य नमाज नायब शहर काजी सैय्यद निसार अली की मौजूदगी में हुई। इसमें अकरम जाटू, अहमद पटेल, अकिल अशरफ, अजीज शाह, अशफाक काजी, अज्जू पहलवान, आसिम पटेल सहित 10 लोग शामिल हुए। वहीं शहर की अन्य मस्जिदों में प्रशासन की गाइडलाइन अनुसार नमाज-ए-ईदुल फितर अदा हुई।
अन्य लोगों ने घरों में ही नमाज पढ़ी और ईद की खुशियां परिवार में ही बांटी। सुबह ईदगाह मैदान पर एसडीएम ममता खेड़े, एडिशनल एसपी, मोघट टीआई सहित अन्य अधिकारी और पुलिस बल मौजूद था।
मुबारकबाद पेश कर शुक्रिया अदा किया
नायब शहर काजी सैय्यद निसार अली ने शहरवासियों को ईद की मुबारकबाद पेश की। साथ ही प्रशासन की तय गाइड लाइन अनुसार ईद मनाने पर सभी शुक्रिया अदा किया।