पाकिस्तान के वहाब रियाज ने कहा- आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी लीग, PSL से तुलना नहीं

पाकिस्तान के वहाब रियाज ने कहा- आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी लीग, PSL से तुलना नहीं


वहाब रियाज ने टी20 में 300 से अधिक विकेट लिए हैं. (PCB twitter)

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वहाब रियाज (Wahab Riaj) ने भारत और पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आईपीएल (IPL 2021) और पीएसएल (PSL 2021) की तुलना नहीं हो सकती. भारतीय टी20 लीग आज बहुत आगे है.

नई दिल्ली. आईपीएल (IPL) दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है. 2008 में इसकी शुरुआत के बाद दुनिया के कई देशों में टी20 लीग शुरू हुई. इसमें पाकिस्तान भी शामिल है. भारतीय खिलाड़ियों के विदेशी टी20 लीग खेलने पर बोर्ड की मनाही है. लेकिन पाकिस्तान के खिलाड़ी दुनियाभर की टी20 लीग में खेलते हैं. लेकिन आईपीएल में नहीं. भारत और पाकिस्तान के विवाद के कारण आईपीएल में पाक के खिलाड़ियों के उतरने पर रोक है. इस बीच पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वहाब रियाज (Wahab Riaj) ने कहा कि आईपीएल की तुलना पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) से नहीं की जा सकती. आईपीएल अलग लेवल पर है और बहुत आगे भी. 35 साल के वहाब रियाज पीएसएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. क्रिकेट पाकिस्तान के यूट्यूब चैनल से बात करते हुए वहाब रियाज ने कहा, ‘ आप आईपीएल की तुलना पीएसएल से नहीं कर सकते. मेरा मानना है कि आईपीएल अलग लेवल पर है. उनकी प्रतिबद्धता, वे जिस तरह से इसे चलाते हैं और खिलाड़ियों का ड्रॉफ्ट जिस तरह से तैयार करते हैं. वह बिल्कुल अगल है. मुझे नहीं लगता है कि कोई लीग आईपीएल का मुकाबला कर सकती है. लेकिन अगर कोई लीग उसके पीछे खड़ी है तो वह पीएसएल है. पीएसएल ने इसे साबित भी किया है.’ लेकिन पीएसएल की गेंदबाजी आईपीएल से अच्छी वहाज रियाज ने कहा कि आईपीएल में सभी बड़े खिलाड़ी खेलना चाहते हैं. आप पीएसएल की तुलना आईपीएल से नहीं कर सकते. हालांकि, रियाज ने यह जरूर माना कि जहां तक बॉलिंग स्टैंडर्ड का सवाल है तो पीएसएल इस मामले में आईपीएल से बेहतर है. उन्होंने कहा कि जिस काबिलियत के बॉलर पीएसल में खेलते हैं, ऐसे गेंदबाज आईपीएल में नहीं हैं. दोनों देशों की टी20 लीग का माैजूदा सीजन कोरोना के कारण बीच में स्थगित करना पड़ा.यह भी पढ़ें: कैमरन बैनक्रॉफ्ट के बयान से बवाल, नंबर-1 और आईपीएल का मुख्य गेंदबाज जांच के दायरे में टीम के सलेक्शन पर भी उठाए सवाल वहाब रियाब ने पाकिस्तान में टीम सलेक्शन पर भी सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि एक-दो मैच के प्रदर्शन से खिलाड़ियों को चुन लिया जाता है और कई के पुराने प्रदर्शन को भुला दिया जाता है. यह सही नहीं है. किसी खिलाड़ी को अगर बाहर किया जाता है तो उसे इस बारे में बताया जाना चाहिए. वहाब रियाज के टी20 करियर की बात करें तो उन्होंने ओवरऑल 272 मैच में 324 विकेट लिए हैं. वे बिना आईपीएल में उतरे सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने वालेे गेंदबाज हैं.







Source link