Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बालाघाट2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
धान से भरे इसी ट्रक ने बाइक सवार को मारी थी टक्कर।
बालाघाट-नैनपुर हाइवे पर धान से भरे 10 पहिया ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें दो सगे भाई और एक अन्य है। हादसा शनिवार रात करीब 7:30 बजे हुआ। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार अजय (32) पिता धरम, सुरेश (33) पिता गुंठिया और महेश (31) पिता गुंठिया तीनों कुम्हारी गांव के रहने वाले थे। इनमें सुरेश और महेश सगे भाई थे। शनिवार रात तीनों एक ही बाइक से धापेवाड़ा से गांव कुम्हारी जा रहे थे। रात करीब साढ़े सात बजे वह धापेवाड़ा के समीप पहुंचे। रांग साइड से आ रहे ट्रक क्रमांक एमपी 50 एच 3529 ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक ट्रक के नीचे जा घुसी।
हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली थाना प्रभारी एमआर रोमड़े के मुताबिक मृतक तीनों युवकों के शव को अस्पताल के मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। सुबह शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। ट्रक जब्त कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।