रेत माफिया लगातार कर रहे खनन: वन विभाग के अमले ने की धरपकड़, दो ट्रैक्टर-ट्राॅली समेत एक ओवरलोड डंपर पकड़ा

रेत माफिया लगातार कर रहे खनन: वन विभाग के अमले ने की धरपकड़, दो ट्रैक्टर-ट्राॅली समेत एक ओवरलोड डंपर पकड़ा


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मुरैना12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पकड़ी गई ट्रैक्टर-ट्राॅली के साथ एसडीओ पांढरे।

  • विभाग को लगातार चकमा दे रहे खनन माफिया

जिले में रेत माफिया लगातार पुुलिस को चकमा दे रहे हैं। विभाग की एसडीओ द्वारा लगातार रेत माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बावजूद खनन माफिया पीछे हटने को तैयार नहीं हैँ। शुक्रवार रात एसडीओ श्रद्धा पाढरे ने अवैध रेत से भरी दो ट्रैक्टर ट्राॅलियों को पकड़ा है। इन्हें पोरसा थाने के सुपुर्द कर दिया। इसके साथ ही एक ओवरलोड रेत के डंपर को भी पकड़ा है, जिसे माइनिंग विभाग को सौंप दिया है।

लॉकडाउन में जहां पूरा जिला घरों में बंद है। वहां रेत माफिया लगातार खनन कर रहे हैं। विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई के बावजूद इनके हौसले बुलंद हैं। यह रेत माफिया चंबल के अवैध रेत को भरकर बेचने ले जा रहे हैं। एसडीओ श्रद्धा पांढरे, विभाग के अमले को लेकर शुक्रवार की रात पोरसा बाइपास पर पहुंची। वहां उन्हें रेत से भरे दो ट्रैक्टर-ट्राॅली आती दिखाई दीं। उन्होंने जब उन्हें रोकने की कोशिश की, तो एक ट्रैक्टर-ट्राॅली का ड्राइवर भाग गया। दूसरे ट्रैक्टर-ट्राॅली के चालक को पकड़ लिया है। चालक को गिरफ्तार कर न्यायालय में दोपहर में पेश कर दिया गया है।

पकड़ी गईं ट्रेक्टर ट्राली

पकड़ी गईं ट्रेक्टर ट्राली

रेत से भरा ओवरलोड डंपर पकड़ा
लौटते समय वन अमले ने रेत से भरे एक डंपर को जब रोका तो उसमें सिंध नदी की रेत भरी थी। जब उसकी राॅयल्टी देखी तो रॉयल्टी से दो गुना अधिक रेत उसमें भरा पाया। इस पर डंपर को जब्त कर माइनिंग विभाग को सौंप दिया है। फिलहाल डंपर दिमनी थाने में खड़ा कर दिया है।

एसडीओ श्रद्धा पाढरे ने बताया, हम खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। दो ट्रैक्टर-ट्राॅली से करीब 15 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। ओवरलोड डंपर को माइनिंग विभाग को सौंप दिया है। ओवरलोड वाहन कम रॉयल्टी कटाकर सरकार को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link