Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- समाधिया कॉलोनी जनकगंज की घटना
जनकगंज थाना क्षेत्र में एक व्यापारी ने शुक्रवार रात अपनी ही दुकान में फांसी लगा ली। घटना समाधिया कॉलोनी जनकगंज की है। बताया जा रहा है कि कोरोना कर्फ्यू में लगातार दुकान बंद रहने से तनाव में था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मामा का बाजार निवासी राजा सचदेवा (36) पेशे से व्यवसायी था। उनकी समाधिया कॉलोनी जनकगंज में इलेक्ट्रिकल्स शॉप है। अभी कोरोना कर्फ्यू में दुकान बंद थी। सुबह जरूर एक या दो घंटे वह दुकान के बाहर बैठकर ग्राहकों को अटेंड करते थे। शुक्रवार रात घर से दुकान जाने की कहकर निकले, लेकिन वापस नहीं लौटे। शनिवार सुबह परिजन जब उन्हें तलाशते हुए दुकान पहुंचे, तो शटर खुला था। परिजन ने शटर हटाया, तो अंदर व्यापारी फांसी के फंदे पर लटका मिला।
कई कारण सामने आए, सच्चाई पता कर रही पुलिस
पुलिस की प्रारंभिक जांच में कई कारण खुदकुशी के पीछे होना पता लगे हैं। किसी ने बताया कि लॉकडाउन से परेशान थे। एक जगह से सूचना मिली कि धंधे के उतार चढ़ाव से वह तनाव में थे। गृह क्लेश की बात भी पता लगी है। फिलहाल, परिजन से पुलिस की बात नहीं हो पाई है। इसलिए पुलिस कुछ भी स्पष्ट कहने से बच रही है। घर का माहौल ठीक होने के बाद परिजन के बयान में खुदकुशी के असल कारण सामने आएंगे।
-
पेड़ पर लटका मिला युवक का शव: नीम के पेड़ पर 15 फीट ऊंचाई पर चढ़ा युवक, गले में फंदा डालकर लगा दी छलांग, मौत

- कॉपी लिंक
शेयर
-
मैकेनिक, प्लंबर ढूंढने गए थे मिले डंडे: 15 दिन से खराब पड़ा है बाथरूम का नल, घर का AC और कूलर, कोरोना कर्फ्यू में नहीं मिल रहे प्लंबर, मैकेनिक

- कॉपी लिंक
शेयर
-
दोस्ती, प्यार और धोखा: महिला से दोस्ती कर प्यार का इजहार किया, मां- मौसी के सामने किया दुष्कर्म, अब शादी से मुकरा

- कॉपी लिंक
शेयर
-
हम नहीं सुधरेंगे…: सांईकृपा मैरिज गार्डन में हो रही थी शादी, स्टेज पर था दूल्हा, हॉल में चल रहा था संक्रमण का बुफे

- कॉपी लिंक
शेयर