शाहिद अफरीदी के होने वाले दामाद ने बेबी के साथ शेयर की फोटो, फैंस ने पूछा- कहां है बीवी

शाहिद अफरीदी के होने वाले दामाद ने बेबी के साथ शेयर की फोटो, फैंस ने पूछा- कहां है बीवी


शाहीन अफरीदी ने ट्वीट किया है. (Shahid Afridi, Shaheen Afridi/Instagram)

कुछ महीने पहले खबर आई थी कि शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) की बेटी अक्सा का निकाह जल्द ही पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) से होगा

नई दिल्‍ली. पाकिस्‍तान के स्‍टार खिलाड़ी शाहीन शाह अफरीदी जल्‍द ही पूर्व पाकिस्‍तानी दिग्‍गज क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के दामाद बनने वाले हैं. पिछले दिनों पाकिस्‍तानी मीडिया में आई खबर की मानें तो शाहिद अफरीदी की बेटी और तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी का निकाह होने वाला है. दोनों ही परिवार इस निकाह के लिए तैयार हो गए हैं और जल्द ही शाहीन और अक्सा की सगाई होने वाली है. शाहीन के पिता अयाज खान ने इस खबर की पुष्टि भी की है. अब एक बार फिर शाहीन और अक्‍सा का नाम सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. दरअसल शाहीन ने ईद के मौके पर एक बेबी के साथ सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्‍वीर शेयर की. बस फिर क्‍या था, यूजर ने उनसे तरह तरह के सवाल पूछने शुरू कर दिए. शाहीन ने फोटो शेयर करने के साथ ही कहा कि घर पर रहना दिमाग को तरोताजा करता है. एक यूजर ने शाहीन से पूछा कि भाई आपकी तो सगाई भी नहीं हुई अभी तक, ये बच्‍चा किसका है. वहीं एक यूजर ने पूछा कि मिसेज अफरीदी कहां हैं. बात अगर शाहीन और अक्‍सा की शादी की करें तो शाहीन के पिता अयाज खान ने पाकिस्तानी मीडिया को बताया कि अक्सा जब पढ़ाई पूरी कर लेगी, उसके बाद दोनों का निकाह होगा. पाकिस्तान के पत्रकार एहतिशाम उल हक ने ट्वीट कर जानकारी दी कि शाहीन अफरीदी जल्द ही शाहिद अफरीदी के दामाद बनने वाले हैं.पत्रकार एहतिशाम उल हक के ट्वीट के मुताबिक, ‘दोनों ही परिवारों ने ये रिश्ता कबूल कर लिया है और जल्द ही शाहिद अफरीदी की बेटी अक्सा और तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की सगाई होने वाली है. सगाई के बाद दो साल के अंदर दोनों की शादी होगी









Source link